फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek pathak shared his challenges when directing drishyam the conclusion

दृश्यम द कंक्लूजन: निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया खुलासा, क्यों सबसे मुश्किल रही फिल्म की आखिरी किश्त ?

Sat, 03 Oct 2026 05:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Oct 2026 05:08 PM IST
सार
Register For Event

Abhishek pathak on drishyam the conclusion: फिल्म ‘दृश्यम द कंक्लूजन’ ने दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मगर फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने इसे बनाते वक्त आई चुनौतियों पर काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
Abhishek pathak shared his challenges when directing drishyam the conclusion
अभिषेक पाठक, अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म ‘दृश्यम द कंक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म की इस आखिरी किश्त से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक बातचीत के दौरान फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक ने अपने विचार साझा किए। 

विज्ञापन


अंतिम भाग पर क्या बोले अभिषेक?  
फिल्म ‘दृश्यम द कंक्लूजन’ दर्शकों के लिए काफी महत्तवपूर्ण थी क्योंकि 11 साल से चले आ रहे सस्पेंस को इस भाग से जरिए खोला जाना था। अब इस पर निर्देशक अभिषेक पाठक ने कहा, ‘यह फिल्म बनाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी क्योंकि दर्शक इतने साल से इस दुनिया से जुड़े रहे हैं। हर किसी के मन में इस कहानी के अंत को लेकर अपनी-अपनी धारणाएं, उम्मीदें और विचार थे। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती उस सफर का सम्मान करना था, लेकिन साथ ही उन्हें एक ऐसा अनुभव देना था जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी न की हो।’

विज्ञापन

Abhishek pathak shared his challenges when directing drishyam the conclusion
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने बताया क्या था खास?
आगे बातचीत में अभिषेक ने कहा, ‘दर्शकों को फिल्म का अनुभव करते हुए, क्लाइमैक्स पर चर्चा करते हुए और विजय के काम पर बहस करते हुए देखना वाकई संतोषजनक है। मेरे लिए, दृश्यम हमेशा से इस बारे में रही है कि लोग सच्चाई को कैसे देखते हैं? और दर्शकों का फिल्म देखने के बाद भी उस पर चर्चा और उसकी व्याख्या करना ही इस फ्रेंचाइज को इतना खास बनाता है।’

विज्ञापन

Abhishek pathak shared his challenges when directing drishyam the conclusion
दृश्यम 3 फिल्म - फोटो : अमर उजाला

भावनात्मक रूप से जुड़े दर्शक 
‘दृश्यम द कंक्लूजन’ के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने आगे बताया कि उन्हें फिल्म से जुड़ी किस बात पर ज्यादा आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा आश्चर्य इस बात से हुआ है कि लोग न सिर्फ विजय से, बल्कि दृश्यम की पूरी दुनिया से भावनात्मक रूप से कितने जुड़े हुए हैं। आपको एहसास होता है कि इतने वर्षों बाद भी ये किरदार लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। और एक फिल्म निर्माता के तौर पर, इससे ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं कि फिल्म का अंत दर्शकों के दिलों में थिएटर से निकलने के बाद भी बसा रहे।’ 

विज्ञापन

Abhishek pathak shared his challenges when directing drishyam the conclusion
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

‘दृश्यम द कंक्लूजन’ का कलेक्शन 

  • फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 80 करोड़ रुपये कमाए। 
  • वहीं इसने ओवरसीज 15 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 29.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 124.65 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed