ग्रैमी 2027: एशियन पॉप कैटेगरी में बीटीएस के बाद स्ट्रे किड्स का नहीं हुआ नामंकन, जानें क्या है वजह?
Stray Kids Band Won't Participate In Grammy: ग्रैमी पुरस्कार समारोह 2027 में बीटीएस के हिस्सा न लेने के बाद अब दूसरा के-पॉप ग्रुप स्ट्रे किड्स भी अपना नामंकन नहीं भर सकेगा। हालांकि, वो दूसरी तरह से इस समारोह में शामिल होंगे। जानें क्या है मामला?
विस्तार
2027 ग्रैमी पुरस्कार समारोह से दो पॉपुलर बैंड्स ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। कुछ समय पहले दुनियाभर में मशहूर बैंड बीटीएस ने 2027 ग्रैमी पुरस्कारों के लिए अपना नामंकन नहीं कराया था। अब इसी राह पर चलते हुए के-पॉप बैंड स्ट्रे किड्स ने भी अपना नाम नहीं दिया।
क्यों बाहर हो गए स्ट्रे किड्स?
पॉपुलर के-पॉप बैंड स्ट्रे किड्स 69वें ग्रैमी अवार्ड्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि समूह ने 21 अगस्त की समय सीमा से पहले अपना कोई भी गाना ग्रैमी को नहीं दिया। उनकी एजेंसी, जेवाईपी एंटरटेनमेंट ने एक संक्षिप्त बयान में इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, ‘स्ट्रे किड्स ने ग्रैमी के लिए कोई भी रचना प्रस्तुत नहीं की है।’
क्या है ग्रैमी के नियम?
ग्रैमी के नियमों के अनुसार, औपचारिक रूप से प्रस्तुत न की गई रिकॉर्डिंग नामांकन प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सकती हैं और न ही वोटिंग बैलेट में शामिल हो सकती हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए किसी भी बैंड को 21 अगस्त के पहले ग्रैमी को अपने गाने भेजना पड़ता है। इसके बाद ग्रैमी उस बैंड की नामांकन प्रक्रिया को आगे बढ़ता है।
अब कैसे बनेंगे ग्रैमी का हिस्सा?
बीते दिनों स्ट्रे किड्स का एल्बम अमेरिका का नंबर 1 एल्बम बना है। इस वजह से बैंड के सभी आठ सदस्य बैंग चान, ली नो, चांगबिन, ह्युंजिन, हान, फेलिक्स, सेउंगमिन और आई.एन को ग्रैमी में रिकॉर्डिंग एकेडमी के वोटिंग सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसका मतलब है कि वे नामांकित व्यक्तियों और विजेताओं के चयन में भाग ले सकते हैं, भले ही उनका संगीत प्रतियोगिता में शामिल न हो।
क्या है ग्रैमी की एशियन पॉप कैटेगरी?
- ग्रैमी रिकॉर्डिंग अकादमी के अनुसार इस श्रेणी का उद्देश्य एशियाई पॉप संगीत में सर्वश्रेष्ठ संगीत का चुनाव करना है।
- इसमें के-पॉप, जे-पॉप और सी-पॉप शामिल हैं।
- इन गानों की रिकॉर्डिंग में कम से कम एक एशियाई भाषा काउपयोग होना चाहिए।
- अगर कोई गाना पूरी तरह से अंग्रेजी में गाए गए गाने इस श्रेणी के लिए पात्र नहीं हैं।