बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। फिल्म फूल और कांटे से करियर शुरू करने वाले अजय का सफर अब भी जारी है। उनको बेहतरीन अभिनय के लिए 2 नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 90 के दशक में अपना करियर शुरू करने वाले अजय देवगन आज अपनी हर फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। उनका असली नाम विशाल देवगन है। अभिनेता लाइफ स्टाइल और महंगे शौक के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनके लाइफस्टाइल के बारे में बता रहे हैं।
2 of 8
अजय देवगन
- फोटो : Social media
अजय उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। उन्होंने साल 2010 में इस जेट को खरीदा था। अजय इस जेट का इस्तेमाल शूटिंग, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप के लिए करते हैं। हॉकर 800 नाम के इस जेट की कीमत 84 करोड़ बताई जाती है।
3 of 8
अजय देवगन
- फोटो : Social media
2006 में अजय उन्होंने मेसेराती कार खरीदी थी। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे। इस कार की कीमत लगभग 2.8 करोड़ थी। अजय के पास इसके अलावा रेंजरोवर वोग गाड़ी भी है। इसकी कीमत 2.7 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास कार भी है। इसकी कीमत 1.4 करोड़ है और ये कार सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं, अजय देवगन की गाड़ियों के काफिले में रोल्स रॉयस कलीनन भी शामिल है, जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था। इस गाड़ी की कीमत लगभग 7 करोड़ है।
4 of 8
अजय देवगन का परिवार
- फोटो : Insatagram- @ajaydevgn
अजय देवगन की स्टाइलिश और यूनिक वैनिटी वैन दिखने में उनके लग्जीरियस घर से कम नहीं है। ये बाहर से जितनी अनोखी दिखती है अंदर से भी उतनी ही शानदार है। अजय ने अपनी वैनिटी वैन को खास तरीके से डिजाइन करवाया है। इसमें घर जैसी ही सारी सुविधाएं मौजूद है। वैन में बेडरूम, सीटिंग रूम, मिनी बार, लाउंज और जिम भी मौजूद है।
5 of 8
बॉलीवुड सेलेब्स संग अजय देवगन
- फोटो : Insatagram- @ajaydevgn
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देगवन के पास लंदन की प्रसिद्ध पार्क लेन में एक पॉश बंगला भी है। इसकी कीमत 54 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। अजय के इस बंगले के पास किंग खान का बंगला भी है।