फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alpha OTT Release Alia Bhatt And Sharvari Film Will Release On OTT This Day

अल्फा ओटीटी रिलीज: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Thu, 27 Aug 2026 01:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 27 Aug 2026 01:32 PM IST
सार
Register For Event

Alpha OTT Release: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म।  

विज्ञापन
Alpha OTT Release Alia Bhatt And Sharvari Film Will Release On OTT This Day
अल्फा मूवी - फोटो : X

विस्तार

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शक इस एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर को घर बैठे देख सकेंगे। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है, जिसमें आलिया और शरवरी पहली बार साथ नजर आई हैं।

विज्ञापन

कब और कहां देख सकेंगे ‘अल्फा’?

  • शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म में दोनों एक्ट्रेस स्पाई का किरदार निभाती हैं और एक खतरनाक मिशन का हिस्सा बनती हैं।
  • हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा और इसे कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
  • नेटफ्लिक्स ने 27 अगस्त को फिल्म की OTT रिलीज का ऐलान किया।
  • ‘अल्फा’ 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
  • नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘अल्फा गैंग में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए। ‘अल्फा’ देखें, 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर।‘
  • विज्ञापन

Alpha OTT Release Alia Bhatt And Sharvari Film Will Release On OTT This Day
अल्फा - फोटो : एक्स

क्या है ‘अल्फा’ की कहानी?

  • फिल्म की कहानी YRF स्पाई यूनिवर्स से जुड़ी हुई है। इसमें आलिया भट्ट R&AW एजेंट सीता के किरदार में हैं।
  • सीता एक बेहद काबिल एजेंट है, जिसे आगे चलकर अल्फा सोल्जर बनने की ट्रेनिंग दी जाती है।
  • वहीं शरवरी फिल्म में दुर्गा कौल का किरदार निभा रही हैं, जो सीता की अलग रह रही जुड़वां बहन है।
  • दोनों की जिंदगी एक खतरनाक मिशन के दौरान आपस में जुड़ती है।

Alpha OTT Release Alia Bhatt And Sharvari Film Will Release On OTT This Day
अल्फा मूवी - फोटो : X

बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं हिस्सा
फिल्म में बॉबी देओल विलेन कर्नल फतेह सिंह लखावत के रोल में नजर आते हैं। उसका एक शक्तिशाली सीरम ‘अल्फा’ से जुड़ा प्रयोग कहानी को आगे बढ़ाता है। सीता का अपहरण कर उसे अपने नियंत्रण में रखा जाता है और धीरे-धीरे उसे एक सुपर-सोल्जर में बदल दिया जाता है।

फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन के ‘वॉर’ वाले किरदार कबीर का भी कैमियो देखने को मिलता है। अब फिल्म 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी, ऐसे में जिन दर्शकों ने इसे थिएटर में नहीं देखा, उनके पास इसे घर बैठे देखने का मौका है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed