अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर्स बोले- सीता के रोल में सूर्पनखा
Anjali Arora Trolled For Her Sita Role: कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोरा के माता सीता के रूप में कास्ट किये जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। वह कमेंट सेक्शन के जरिए फिल्म की कास्टिंग और वीजुअल इफेक्ट्स की काफी आलोचना कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजर्स कर रहे फिल्म की कास्टिंग का विरोध
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोरा ने सीता का किरदार और देव शर्मा ने राम का किरदार निभा रहे हैं। मगर इससे पहले अंजलि कई बार बोल्ड अंदाज में नजर आ चुकी हैं। इस वजह से यूजर्स फिल्म में उन्हें माता सीता की छवि में कास्ट करने का विरोध कर रहे हैं।
- इस मामले पर अंजलि को सोशल मीडिया में बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करने पड़ रहा है।
- एक यूजर ने लिखा, मुझे बुरा लग रहा है, लेकिन सीता माता के किरदार के लिए यह गलत कास्टिंग है।
- दूसरे यूजर ने कमेंट किया मां सीता के रोल में सूर्पनखा?
- इस फिल्म की तुलना फिल्म ‘आदिपुरुष’ से करते हुए यूजर ने लिखा, आदिपुरुष को सलाम।
- वहीं अन्य यूजर्स ने इसे तीन घंटे की इंस्टाग्राम रील बताया।
वीजुअल इफेक्ट्स की भी आलोचना
फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही अलग-अलग कारणों से इसकी आलोचना हो रही है। फिल्म की कास्टिंग के अलावा टीजर में दिखाए गए वीएफएक्स भी दर्शकों को कमजोर दिखाई दिए। कई यूजर्स ने इन वीएफएक्स को शर्मनाक बताया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की प्रस्तुती और म्यूजिक भी फिल्म के लिए यूजर्स को उत्साहित नहीं कर सका।
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में
फिल्म निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इस फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने इसे पेश किया है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में अंजलि के अलावा शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम किरदारों में हैं।