फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cheating Case Against Sunny Leone And Her Husband Dismissed Know More About It

कोर्ट का बड़ा फैसला, सनी लियोन और उनके पति के खिलाफ चीटिंग केस को किया खारिज, कहा- यह सिर्फ कमर्शियल…’

Wed, 26 Aug 2026 06:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 26 Aug 2026 06:43 PM IST
सार
Register For Event

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति के खिलाफ दर्ज कराई गई कथित धोखाधड़ी की शिकायत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Cheating Case Against Sunny Leone And Her Husband Dismissed Know More About It
पति के साथ सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी लियोन और उनके पति के खिलाफ दर्ज कराई गई कथित धोखाधड़ी की शिकायत पर कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ चीटिंग का कोई मामला नहीं बनता और यह विवाद सिर्फ एक कारोबारी समझौते से जुड़ा मामला है।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

  • शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने सनी लियोन को एक तेलुगु फिल्म में काम दिलाने में मदद की थी।
  • उनका दावा था कि दोनों पक्षों के बीच कुल 1.75 करोड़ रुपये की रकम पर एक समझौता हुआ था और उन्हें इसमें से एक तय प्रतिशत के हिसाब से कमीशन मिलना था।
  • विज्ञापन
  • जैन ने आरोप लगाया कि उन्हें कुछ भुगतान तो मिला, लेकिन बाकी रकम और उनका कमीशन नहीं दिया गया।
  • इसके बाद उन्होंने सनी लियोन और अन्य लोगों के खिलाफ IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 506(II) (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

Cheating Case Against Sunny Leone And Her Husband Dismissed Know More About It
सनी लियोनी-डेनियल वेबर - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले भी खारिज हो चुकी थी शिकायत
अंधेरी की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट ने 10 अक्टूबर 2024 को जैन की शिकायत खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को डिंडोशी कोर्ट में चुनौती दी।

जैन का कहना था कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी शिकायत को सही तरीके से देखे बिना ही खारिज कर दिया।

कोर्ट ने क्या कहा?
मामले की सुनवाई के दौरान सेशंस कोर्ट ने दस्तावेजों, टैक्स इनवॉइस और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत को देखा। कोर्ट ने कहा कि इन सभी चीजों से साफ होता है कि विवाद एक कमर्शियल ट्रांसेक्शन से जुड़ा है।

कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था और मामला सिर्फ उस कॉन्ट्रैक्ट की शर्त पूरी नहीं होने का है। ऐसे में इसे आपराधिक धोखाधड़ी का मामला नहीं माना जा सकता।

कोर्ट ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता चीटिंग या क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के जरूरी सबूत पेश नहीं कर पाए।

सनी लियोन और पति को मिली राहत
कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले में कोई गैरकानूनी बात, बड़ी गलती या ऐसी कमी नहीं है जिसके आधार पर फैसले को बदला जाए। इसके बाद कोर्ट ने जैन की रिविजन एप्लीकेशन को खारिज कर दिया।

इस फैसले के साथ सनी लियोन, उनके पति और मैनेजर के खिलाफ यह चीटिंग शिकायत भी खारिज हो गई।

ये भी पढ़ें- ‘हमारे बीच मुश्किल दौर भी आए’, अनुपम खेर ने किरण खेर संग शादी के 41 साल पूरे होने पर शेयर की खास पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed