फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hanuman Ansh director did not take fees before release now he will get Rs 50 crore

हनुमान अंश: फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक विशाल ने नहीं ली फीस, अब मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

Wed, 23 Sep 2026 09:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Sep 2026 09:49 PM IST
सार
Register For Event

Hanuman Ansh Earnings: ‘हनुमान अंश’ की निर्देशक ने बताया है कि फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की फीस नहीं ली थी। अब उन्हें एक बड़ी रकम मिल सकती है।
 

विज्ञापन
Hanuman Ansh director did not take fees before release now he will get Rs 50 crore
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म, जो अब सिनेमाघरों में सात हफ्ते पूरे कर चुकी है, लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। उम्मीद है कि यह कुछ और हफ्तों तक बड़े पर्दे पर बनी रहेगी। यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ के बाद साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है।
विज्ञापन

निर्देशक ने नहीं ली फीस
फिल्म का कम बजट इसकी सफलता के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा है। निर्माता अनुप्रिया नागर ने हाल ही में बताया कि ‘हनुमान अंश’ को 1.5 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा के बजट में बनाया गया था, जिसमें से 50 लाख रुपये उन्होंने अपनी जेब से लगाए थे। उन्होंने यह भी बताया कि निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म बनाने के लिए कोई फीस नहीं ली। इसके बजाय, मुनाफे को तीनों निर्माता और निर्देशक के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Ansh director did not take fees before release now he will get Rs 50 crore
फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक को मिल सकते हैं 50 करोड़ रुपये
अनुप्रिया ने सिद्धार्थ कन्नन से बताया 'मैंने पूरे बजट का एक-तिहाई हिस्सा लगाया। मैंने फिल्म में 50 लाख रुपये लगाए, और बजट 1.5 करोड़ रुपये से थोड़ा ज़्यादा था।' जब उनसे पूछा गया कि उन्हें मुनाफे का कितना हिस्सा मिलेगा, तो अनुप्रिया ने बताया, 'मुझे मुनाफे का एक-चौथाई हिस्सा मिलेगा।' सबसे पहले, डिस्ट्रीब्यूटर अपना हिस्सा लेंगे। फिर हम दूसरे खर्चों और टैक्स का भुगतान करेंगे। इसके बाद जो भी बचेगा, उसे हम चारों में बांट लिया जाएगा।'

उड़ता तीर पर प्रतिक्रिया: यूजर्स ने बताया कॉमेडी की 'धुरंधर', आयुष्मान खुराना को लेकर कही ये बात

फिल्म के सिनेमाघरों में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए, अनुप्रिया का अनुमान है 'अभी तक तो ऐसा लग रहा है कि मैं 50 करोड़ रुपये कमाऊंगी। लेकिन यह सब अभी सिर्फ अनुमान है। हमने अभी ओटीटी, म्यूजिक और सैटेलाइट के लिए कोई डील नहीं की है।' अगर अनुप्रिया की बात मानें तो निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पैसों का क्या करेंगी अनुप्रिया?
जब उनसे पूछा गया कि वह इस पैसे का क्या करेंगी, तो उन्होंने कहा, 'मुझे तो यह भी नहीं पता कि इतने सारे पैसे को कैसे संभालूं, इसलिए मुझे लगता है कि इसका सबसे अच्छा तरीका है कि इसे समाज को वापस दिया जाए।'

Hanuman Ansh director did not take fees before release now he will get Rs 50 crore
फिल्म 'हनुमान अंश', अनुप्रिया नागर - फोटो : सोशल मीडिया
14 वर्षों से मेहनत कर रहे निर्देशक
अनुप्रिया ने इस प्रोजेक्ट के साथ विशाल चतुर्वेदी के लंबे सफर के बारे में भी बात की। उनके अनुसार, फिल्ममेकर लगभग 14 वर्षों से इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। पहले कई ओटीटी प्लेटफॉर्म से संपर्क कर चुके थे। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कई ओटीटी प्लेटफॉर्म को यह कहानी सुनाई थी। रागिनी सोना और नम्रता सिंह (को-प्रोड्यूसर) ही थीं जिन्होंने फिल्म पर भरोसा जताया और कहा कि चलो इसे बनाते हैं।'

‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन 
  • फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज को 48 दिन हो चुके हैं।
  • इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है।
  • आज बुधवार को इसने 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 283.99 करोड़ हो गया है।
  • फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed