फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parikshit Sahni Viral Video Fans Concerned After Seeing Actor Old Age Condition

परीक्षित साहनी को देख क्यों चौंके फैंस? सोशल मीडिया यूजर्स को हुई चिंता; बोले- स्वस्थ जीवन की कामना…

Fri, 21 Aug 2026 08:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Aug 2026 08:59 PM IST
सार
Register For Event

Parikshit Sahni Viral Video: परीक्षित साहनी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपने किरदारों में पूरी तरह से ढल जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में उम्दा सहायक भूमिकाएं निभाईं। काफी समय से वह लाइमलाइट से दूर थे। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख फैंस चिंता से भर गए। 

विज्ञापन
Parikshit Sahni Viral Video Fans Concerned After Seeing Actor Old Age Condition
अभिनेता परीक्षित साहनी - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

अभिनय का हुनर विरासत में परीक्षित साहनी को मिला था, उनके पिता हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध कलाकार बलराज साहनी थे। पिता की तरह ही परीक्षित साहनी भी अपने सधे हुए अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह राजकुमार हिरानी की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, उनके किरदार भी दर्शकों के जेहन में बसे हैं। हाल ही में जब फैंस ने परीक्षित साहनी का एक वायरल वीडियो देखा तो उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। 

विज्ञापन


क्या परीक्षित साहनी पर दिखने लगा उम्र का असर? 
इस वक्त परीक्षित साहनी 87 साल हैं। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। वह केयरटेकर की मदद अपनी बिल्डिंग के बाहर टहल रहे थे। उनके हाथ में छड़ी भी थी। उन पर बढ़ती उम्र का असर साफ दिख रहा था। 
विज्ञापन

फैंस ने भी उनकी सेहत के लिए कामना की। वहीं कुछ फैंस ने वीडियो देखकर कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और मुस्कुरा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने ‘3 इडियट्स’ के उनके किरदार का जिक्र भी किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों से मिली अलग पहचान 
परीक्षित साहनी ने राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट' और 'पी के' में बेहतरीन अभिनय किया है। वह राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आए थे। 
 

Parikshit Sahni Viral Video Fans Concerned After Seeing Actor Old Age Condition
परीक्षित साहनी की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@parikshit_sahni_official
असिस्टेंट से लेकर अभिनेता का बनने का सफर किया तय 
परीक्षित साहनी ने सबसे पहले राज कपूर के साथ फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बतौर असिस्टेंट काम किया। बाद में वह अभिनय में सक्रिय हुए। टीवी सीरियल ‘गुल गुलशन गुलफाम’ में भी उनको खूब सराहा गया। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed