फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahul Roy Opens Up About Financial Struggles Says He Earns 2 Lakh Dancing At Weddings

तंगहाली: शादियों में नाचने पर मजबूर हुआ 90 के दशक का यह स्टार, कैसे बदल गई जिंदगी? आर्थिक तंगी का किया खुलासा

Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 08 Sep 2026 10:57 AM IST
सार
Register For Event

Aashiqui fame Actor: 90 के दशक में इस एक्टर को रातोंरात पहचान मिल गई थी, लेकिन अब ऐसा वक्त आ गया है कि शादियों में डांस करके खर्च निकालना पड़ रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Rahul Roy Opens Up About Financial Struggles Says He Earns 2 Lakh Dancing At Weddings
आशिकी कास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय को साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एक्टर को काफी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा। अब इस मामले पर राहुल ने खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


30 लाख के कानूनी मामले से जूझ रहे हैं एक्टर
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हुए। इन वीडियो में राहुल शादी समारोहों में डांस करते और अपने पुराने गानों पर परफॉर्म करते नजर आए। अब राहुल ने अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वह काफी समय से 30 लाख रुपये के एक कानूनी मामले से जूझ रहे हैं और इसे सुलझाने के लिए वह अपने भाई के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। राहुल ने यह भी बताया कि कुछ साल पहले वह एक तलाक के मामले से गुजरे थे। उस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Roy Opens Up About Financial Struggles Says He Earns 2 Lakh Dancing At Weddings
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
दोबारा शुरू करना चाहते हैं करियर
अब राहुल अपनी जिंदगी और करियर को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले 5 साल लगभग एक ब्रेक की तरह रहे, क्योंकि मैं ठीक हो रहा था। कोई काम नहीं था। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो मैं बहुत ज्यादा काम कर चुका होता। लेकिन अब मुझे थोड़ा काम मिल रहा है और मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं। सेट पर वापस आकर कैमरे का सामना करके मुझे बहुत खुशी हुई।'

लोगों का शुक्रियाअदा करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन लोगों का बहुत शुक्रगुजार हूं, जो मुझ पर भरोसा कर रहे हैं। फिल्मों में अपने 37 साल के सफर में मुझे लगता है कि मैंने कुछ अच्छा काम किया है और अब मैं आगे और ज्यादा काम करने की उम्मीद कर रहा हूं।'

Rahul Roy Opens Up About Financial Struggles Says He Earns 2 Lakh Dancing At Weddings
राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@officialrahulroy
शादी में डांस करके चलाते हैं खर्च
अपनी आर्थिक परेशानियों के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'मेरे खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत है। 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद दोबारा काम मिलना मुश्किल था। तब से 5 साल हो गए हैं और मैं चीजें चलाने के लिए जो भी कर सकता था, कर रहा था। कभी-कभी मुझे शादियों में डांस करने के लिए 2 लाख या 4 लाख रुपये मिल जाते हैं। जो लोग मुझे ट्रोल करते हैं, उन्हें नहीं पता कि यह कितनी मेहनत है। मुझे अपना खर्च चलाने के लिए कमाना भी है।'

Rahul Roy Opens Up About Financial Struggles Says He Earns 2 Lakh Dancing At Weddings
आशिकी - फोटो : एक्स
2020 में आया था ब्रेन स्ट्रोक
  • साल 2020 में राहुल रॉय को कारगिल में फिल्म ‘LAC - लिव द बैटल’ की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था।
  • इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।
  • अस्पताल में उनके ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी की गई थी।
  • इस हादसे के बाद राहुल को लंबे समय तक अपनी सेहत और रिकवरी पर ध्यान देना पड़ा।
  • अब वह धीरे-धीरे अपने काम की तरफ वापस लौट रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें- राजेश शर्मा: कीड़े के काटने की खबर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया अस्पताल में भर्ती होने का चौंकाने वाला कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed