पोस्टर रिलीज: रामायण की दुनिया में वापस लौटा यह अभिनेता, मेकर्स ने जारी किया पहला लुक; जानें कौन
Arun Govil Ramayan Film Poster: फिल्म ‘रामायण’ में अभिनेता अरुण गोविल की भी एंट्री हो चुकी है। 80 के दशक में सीरियल रामायण से घर-घर मशहूर हुए एक्टर अब इस खास रोल में दर्शकों के पुराने दिनों की यादों को ताजा करेंगे।
विस्तार
रमानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में अभिनेता अरुण गोविल ने रामायण का किरदार निभाया था। उनके अभिनय ने दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ दी थी। मगर अब वह जल्द फिल्म ‘रामयण’ में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने पोस्टर जारी कर इस बात की जानकारी फैंस को दी।
किस रोल में दिखेंगे अरुण?
अभिनेता अरुण गोविल ने रमानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। मगर नितेश तिवारी की रामायण में वह राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इस पोस्टर में वह अयोध्या के राजा की वेश भूषा में सिंहासन पर बैठे हुए हैं। इतने साल बाद अरुण को दोबारा रामायण के जुड़े पात्र के रूप में देखना अपने आप में एक भावुक पल होगा।
पोस्टर को दिया खास कैप्शन
मेकर्स ने इस फोटो के साथ एक खास कैप्शन में लिखा, ‘उन्होंने एक पीढ़ी के लिए राम को जीवंत किया था। अब, वे अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में।’ इस कैप्शन से निर्माताओं ने फैंस से कहा है कि रमानंद सागर ने अरुण गोविल को राम के रूप में कास्ट कर एक पीढ़ी पर छाब छोड़ी थी। मगर फिल्म में अरुण गोविल के राजा दशरथ के किरदार में कास्ट कर उन्होंने दो पीढ़ियों को महाकाव्य रामायण से जोड़ा है।
फिल्म रामायण पार्ट 1 के बारे में
- फिल्म 06 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
- फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं।
- एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं।
- वहीं फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
View this post on Instagram