फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reports Says Kiara Advani Could Be A Part Of Ki And Ka Sequel After Toxic

‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा आडवाणी की चमकी किस्मत, 10 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर

Sun, 30 Aug 2026 04:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 30 Aug 2026 04:48 PM IST
सार
Register For Event

Kiara Advani Upcoming Movie: फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में चल रहीं कियारा आडवाणी अब अपनी अगली फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Reports Says Kiara Advani Could Be A Part Of Ki And Ka Sequel After Toxic
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

विस्तार

इन दिनों कियारा आडवाणी अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यश के साथ इस फिल्म में उनके किरदार और बोल्ड अंदाज ने खूब ध्यान खींचा है। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

इस फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं कियारा
बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों के सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में अब साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘की एंड का’ का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स करीब 10 साल बाद ‘की एंड का 2’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी पिछली फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी। इसके बजाय ‘की’ और ‘का’ नाम के किरदारों को रखते हुए एक बिल्कुल नई कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फिल्म में ‘की’ के किरदार के लिए कियारा आडवाणी से संपर्क किया गया है। कियारा ने भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है।

वहीं, फिल्म में ‘का’ का किरदार निभाने वाले एक्टर की तलाश अभी जारी है। मेकर्स कियारा के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए एक सही अभिनेता की तलाश कर रहे हैं।

Reports Says Kiara Advani Could Be A Part Of Ki And Ka Sequel After Toxic
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और अर्जुन कपूर थे पहली फिल्म में

  • बता दें कि ‘की एंड का’ साल 2016 में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आए थे।
  • फिल्म की कहानी काफी अलग थी, जिसमें एक शादीशुदा कपल के जरिए पुरुष और महिला की पारंपरिक भूमिकाओं को उलटकर दिखाया गया था।
  • फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया था।
  • फिल्म में अर्जुन कपूर ने एक ऐसे पति का किरदार निभाया था, जो घर संभालता है, जबकि करीना कपूर का किरदार नौकरी और करियर पर ध्यान देता है। 

Reports Says Kiara Advani Could Be A Part Of Ki And Ka Sequel After Toxic
कियारा आडवाणी - फोटो : एक्स
इस साल के अंत में शुरू हो सकती है शूटिंग
  • फिलहाल ‘की एंड का 2’ को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
  • मेकर्स फिल्म की कास्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।
  • अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें- सोहेल खान ने रविवार की छुट्टी में माता-पिता के साथ किया ब्रेकफास्ट; तस्वीर साझा कर बोले, 'मजा आ गया'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed