‘आवारापन 2’ देखने पहुंचीं श्रिया सरन, इमरान हाशमी को लेकर क्या बोलीं? जानें फिल्म की कौन सी बात आई पसंद
Shriya Saran Review Awarapan 2: फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हाे चुका है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। हाल ही में अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी यह फिल्म देखी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने क्या रिव्यू दिया जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल लगभग 19 साल बाद दर्शकों को देखने को मिला। फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में नजर आईं अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी फिल्म देखी और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी को लेकर क्या बोलीं श्रिया?
पैपराजी से बात करते हुए श्रिया सरन कहती हैं, ‘इमरान हाशमी ने बहुत गहराई के साथ फिल्म में अभिनय किया है। उन्होंने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है। वहीं दिशा पाटनी भी बहुत ही प्यारी और खूबसूरत फिल्म में लगी हैं।’ फिल्म देखने के लिए कैजुएल लुक में श्रिया सरन पहुंची थीं। फिल्म में उनका कैमियो देखकर भी दर्शक खुश हुए थे।
क्या ‘आवारापन 2’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा?
- फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई की बात करें तो इसने सातवें दिन 2.95 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- वहीं छठे दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे।
- इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 110.45 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका (श्रिया सरन) की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है। वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है। जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है।
फिल्म में हीरोइन का रोल दिशा पाटनी ने किया है। वहीं श्रिया सरन का का कैमियो है, जो रूह (आत्मा) के तौर पर फिल्म में नजर आती हैं। वह पहली फिल्म ‘आवारापन’ का हिस्सा थीं।