{"_id":"6a9faab043917307dd0c0c99","slug":"taali-casting-nawazuddin-siddiqui-was-first-approached-before-sushmita-sen-was-cast-as-shreegauri-sawant-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताली: सुष्मिता सेन से पहले ये एक्टर था सीरीज के लिए पहली पसंद, एक आइडिया ने बदल दी पूरी कास्टिंग; जानें मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ताली: सुष्मिता सेन से पहले ये एक्टर था सीरीज के लिए पहली पसंद, एक आइडिया ने बदल दी पूरी कास्टिंग; जानें मामला
Tue, 08 Sep 2026 11:57 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:57 AM IST
Sushmita Sen: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज ताली में अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता था। लेकिन सीरीज के लिए सुष्मिता मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। तो कौन था मेकर्स की पहली पसंद? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
'ताली' सीरीज में सुष्मिता सेन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोड्यूसर और क्रिएटर कार्तिक निशानदार ने खुलासा किया है कि 'ताली' के लिए सुष्मिता सेन को कास्ट करने से पहले दूसरे एक्टर को अप्रोच किया गया था। हालांकि, बाद में मेकर्स ने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत का किरदार सुष्मिता सेन से करवाने का फैसला किया।
हमें एक मां चाहिए थी
इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में कार्तिक ने 'ताली' में श्रीगौरी सावंत के किरदार के लिए सुष्मिता सेन को चुनने की वजह बताई। उन्होंने सुष्मिता की अपने किरदार के प्रति मेहनत और लगन के बारे में भी बात की। कार्तिक ने बताया कि 'ताली' में सुष्मिता सेन को कास्ट करते समय मेकर्स इस किरदार को ट्रांसजेंडर किरदारों की पिछली स्क्रीन प्रस्तुतियों से थोड़ा अलग दिखाना चाहते थे।
उन्होंने कहा, 'जब हम 'ताली' के लिए सुष्मिता को कास्ट कर रहे थे, तो हमें एक मां चाहिए थी। हम चाहते थे कि उस किरदार को एक महिला निभाए, क्योंकि कहानी एक मां के अधिकारों और उसकी भावनाओं के बारे में है। सुष्मिता इस किरदार के लिए बिल्कुल सही थीं। वह खुद एक सिंगल मदर हैं, इसलिए उस समय यह बात भी एक खास कनेक्शन थी।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui
पहले इस एक्टर को किया था अप्रोच
कार्तिक ने बताया कि सुष्मिता का नाम पहले से ही उनके दिमाग में था, लेकिन इस रोल के लिए सबसे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी से संपर्क किया गया था।
उन्होंने कहा, 'हमारे दिमाग में सुष्मिता हमेशा से थीं और हमने करीब 15-20 साल पहले उनके साथ काम भी किया था। लेकिन सबसे पहले हमने नवाज को अप्रोच किया था। हमने नवाज से बात की। फिर एक दिन अर्जुन सिंह ने कहा, 'कार्तिक, अगर हम इस किरदार के लिए किसी महिला को कास्ट करें तो? हर कोई ट्रांसजेंडर किरदार के लिए एक पुरुष को कास्ट कर रहा है।''
कार्तिक ने बताया कि यह आइडिया पूरी टीम को तुरंत पसंद आ गया। इसके बाद सुष्मिता से संपर्क किया गया।
ये भी पढ़ें- राजेश शर्मा: कीड़े के काटने की खबर पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया अस्पताल में भर्ती होने का चौंकाने वाला कारण