Awarapan 2 VS Batwara: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सोमवार भी चमकी 'आवारापन 2'; 'बंटवारा 1947' का कैसा रहा हाल?
Awarapan 2 VS Batwara 1947 Collection: फिल्म 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' की रिलीज को आज 11 दिन पूरे हो गए हैं। जानिए दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने एक बार फिर वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन किया। आज सोमवार को वीकडे की शुरुआत के साथ कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। दोनों फिल्मों ने आज दूसरे मंडे को कितने कलेक्शन किया है? जानते हैं...
'आवारापन 2' ने 11वें दिन कितने कमाए?
फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। वीकडेज में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, वीकएंड पर कमाई में इजाफा देखा गया था।
- कल रविवार को 10वें दिन इस फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
- आज सोमवार को 11वें दिन कलेक्शन में गिरावट देखी गई है।
- 'आवारापन 2' ने आज 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'आवारापन 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कितना?
'आवारापन 2' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 137.35 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कारोबार करके बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। पहले वीक कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये रहा था।
'बंटवारा 1947' की हालत खराब
- फिल्म 'बंटवारा 1947' भी 'आवारापन 2' के साथ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शुरुआत ही फीकी रही।
- ओपनिंग डे पर 'बंटवारा' ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पहले वीक फिल्म का कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये रहा।
- शुक्रवार को आठवें दिन यह लाखों में सिमट गई थी और कलेक्शन सिर्फ 75 लाख रुपये रहा।
- हालांकि, बीते दो दिन वीकएंड के कारण कमाई में इजाफा देखा गया।
- शनिवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ और कल रविवार को 10वें दिन 1.30 करोड़ रुपये कमाए।
- आज दूसरे सोमवार को इसका कलेक्शन सिर्फ 16 लाख रुपये हुआ है।
- 'बंटवारा 1947' का टोटल नेट कलेक्शन सिर्फ 36.96 करोड़ रुपये ही हुआ है।
'टॉक्सिक' कर देगी छुट्टी!
'बंटवारा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह अर्धशतक भी पूरा नहीं कर पाई है। अब इसके पास सिर्फ दो दिन बाकी हैं, इसके बाद 'टॉक्सिक' मैदान में होगी। बता दें कि 'बंटवारा' राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। इसमें शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में हैं।