फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Don 3 row Ranveer tells producers body to back off as Rs 45 crore dispute

Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने IMPPA को दी चेतावनी? 45 करोड़ रुपये के झगड़े पर आई नई अपडेट

Mon, 24 Aug 2026 02:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Aug 2026 02:59 PM IST
सार
Register For Event

Don 3 Controversy: ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन को चेतावनी दी है। आइए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Don 3 row Ranveer tells producers body to back off as Rs 45 crore dispute
फरहान अख्तर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) से कहा है कि वह 'डॉन 3' से उनके बाहर होने के विवाद से दूर रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मामला उनके और फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच का है।
विज्ञापन


रणवीर का क्या है तर्क?
  • नई अपडेट से वाकिफ एक सोर्स के मुताबिक, रणवीर इस बात पर अड़े हैं कि किसी इंडस्ट्री बॉडी को इस मामले में नहीं पड़ना चाहिए।
  • सोर्स ने बताया कि उनके वकीलों ने कहा कि FWICE या IMPPA को इस मामले को नहीं देखना चाहिए। 
  • उनका मानना है कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। 
  • हालांकि, एक इंडस्ट्री के तौर पर, ये बॉडी ही ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए आगे आती हैं।
  • इस स्थिति ने रणवीर और IMPPA को झगड़े के एक दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया है। 
  • एक्टर के कैंप का मानना है कि यह झगड़ा कॉन्ट्रैक्ट वाली पार्टियों के बीच ही रहना चाहिए।
  • जबकि निर्माताओं ने रणवीर के साथ सीधे इसे सुलझाने की अपनी कोशिशें नाकाम होने के बाद इस मामले को इंडस्ट्री बॉडीज के पास ले गए हैं।

Don 3 row Ranveer tells producers body to back off as Rs 45 crore dispute
रणवीर सिंह, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले IMPPA के प्रेसिडेंट?
इस बीच, IMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने एसोसिएशन के दखल का बचाव करते हुए कहा कि यह ऑर्गनाइजेशन के फ्रेमवर्क के अंदर काम कर रहा है।

डॉन 3 का झगड़ा कैसे शुरू हुआ?
रणवीर को 2023 में नए डॉन के तौर पर अनाउंस किया गया, जो पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान द्वारा निभाया गया रोल था। फरहान अख्तर तीसरी किस्त डायरेक्ट करने वाले थे।
लेकिन दिसंबर 2025 तक, रणवीर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे।

उनके जाने के हालात पर बहस होती रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक्टर ने 'डॉन 3' से वॉकआउट किया था।
बाद में यह झगड़ा फाइनेंशियल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Don 3 row Ranveer tells producers body to back off as Rs 45 crore dispute
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
प्रोजेक्ट में आई रुकावट
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कथित तौर पर दावा किया कि जब प्रोजेक्ट में रुकावट आई, तब प्री-प्रोडक्शन पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे। FWICE ने बाद में प्रोड्यूसर्स की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इतनी ही रकम का जिक्र किया।
प्रोड्यूसर्स ने रणवीर से उनके जाने के बाद हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा।
विज्ञापन

रणवीर ने दिया ऑफिर
खबर है कि रणवीर के कैंप ने एक्सेल के साथ भविष्य में कोलेबोरेशन पर 25 करोड़ रुपये के डिस्काउंट के साथ 10 करोड़ रुपये पहले देने का ऑफर दिया, जिससे सेटलमेंट का प्राइस 35 करोड़ रुपये हो गया। प्रोड्यूसर्स ने यह प्रपोजल नहीं माना।

हालांकि, रणवीर का हालिया रुख यह साफ करता है कि उनका पक्ष यह नहीं मानता कि विवाद पर फैसला करने के लिए IMPPA सही मंच है।

रणवीर का वर्कफ्रंट
इस बीच, एक्टर ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। वह जल्द ही फिल्म 'प्रलय' का हिस्सा होंगे। जिसे वह अपने बैनर 'मां कसम फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed