फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Breaking Bad Star RJ Mitte Dies at 34 he was suffering from cerebral palsy

आरजे मिट्टे: 'ब्रेकिंग बैड' फेम अभिनेता का 34 साल की उम्र में हुआ निधन, इस बीमारी से थे पीड़ित

Tue, 13 Oct 2026 07:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 Oct 2026 07:31 AM IST
सार
Register For Event

RJ Mitte: 34 साल के अभिनेता आरजे मिट्टे का निधन हो गया है। उनके प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। वह 'ब्रेकिंग बैड' में अपने किरदार के लिए मशहूर थे।
 

विज्ञापन
Breaking Bad Star RJ Mitte Dies at 34 he was suffering from cerebral palsy
आरजे मिट्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@rjmitte

विस्तार

शो'ब्रेकिंग बैड' फेम अभिनेता आरजे मिट्टे का निधन हो गया है। वह 34 साल के थे। सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता की मौत की वजह का तुरंत पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


अभिनेता के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, 'हमें बेहद दुख के साथ मशहूर अभिनेता, समाजसेवी और दिव्यांगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले आरजे मिट्टे के निधन की खबर देनी पड़ रही है।'
विज्ञापन
Trending Videos

पहली बार 'ब्रेकिंग बैड' में कब नजर आए मिट्टे?
मिट्टे पहली बार 2008 में शो 'ब्रेकिंग बैड' में केमिस्ट्री टीचर से ड्रग किंगपिन बने वॉल्टर व्हाइट के बेटे के रोल में दिखे थे। इस रोल ने ब्रायन क्रैंस्टन को दुनिया भर में पहचान दिलाई थी। अभिनेता के प्रतिनिधि शॉन रेली रेली ने कहा, 'सेरेब्रल पाल्सी के साथ जीने के अपने अनुभव से मिट्टे ने इस रोल में असलियत लाई। दिव्यांगता के बारे में जागरूकता और उन्हें समाज में शामिल करने के लिए एक मंच तैयार किया।'

2008 से 2013 के बीच पांच सीजन तक चली 'ब्रेकिंग बैड' को अक्सर एक क्रांतिकारी टीवी शो माना जाता है। हाल ही में इसे 21वीं सदी का सबसे बेहतरीन टीवी शो बताया था। 
विज्ञापन

Breaking Bad Star RJ Mitte Dies at 34 he was suffering from cerebral palsy
आर जे मिट्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@rjmitte
साथी कलाकारों ने दी श्रंद्धांजलि
अभिनेता के साथ काम करने वाले कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जेसी पिंकमैन (व्हाइट के युवा क्राइम पार्टनर) का रोल निभाने वाले एरन पॉल ने कहा कि वह इस खबर से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, 'आरजे, मेरे दोस्त, मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम्हारी बहुत याद आएगी। आप अकेले नहीं हैं। हमेशा यह याद रखें।'

साथी कलाकार क्रैंस्टन ने की तारीफ
साथी कलाकार क्रैंस्टन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने याद किया कि कैसे मिट्टे शो से जुड़े और एक बेहतरीन एक्टर बने। क्रैंस्टन ने लिखा, 'आज रात यह लिखते हुए मैं बहुत दुखी हूं। 'ब्रेकिंग बैड' में मेरे प्यारे बेटे का किरदार निभाने वाले मिट्टे का निधन हो गया है।' उन्होंने याद किया कि जब वे मिटे से पहली बार मिले थे, तब वह सिर्फ 14 साल के थे। क्रैंस्टन ने उनके जज्बे की भी तारीफ की।

डीन नॉरिस, जिन्होंने इस सीरीज में मिट्टे के ऑन-स्क्रीन अंकल और ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी के स्पेशल एजेंट का रोल निभाया था, ने कहा कि इस युवा की मौत की खबर से उनका 'दिल टूट गया' है।
विज्ञापन

मिट्टे ने किए सामाजिक काम
रेली के मुताबिक 'मिट्टे ने 'द मिटे फाउंडेशन' के प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम किया, जिसमें उन्होंने समाज सेवा और कम्युनिटी के कामों में मदद की। साथ ही, उन्होंने अपने मंच का इस्तेमाल रूढ़िवादी सोच को चुनौती देने और दिव्यांग लोगों की बेहतर भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किया।'

रामायण: दुनियाभर में कितनी भाषाओं में रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; यह है मकसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed