{"_id":"6aa8e04214216264fe0bb71a","slug":"indias-got-latent-2-kartika-opens-up-her-cancer-diagnosis-samay-snatch-mic-from-deepak-kalal-take-dig-neet-pap-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेटेंट 2: प्रतिभागी के कैंसर की बात सुनकर समय ने क्यों छीना दीपक कलाल का माइक? नीट पेपर लीक पर भी कसा तंज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
लेटेंट 2: प्रतिभागी के कैंसर की बात सुनकर समय ने क्यों छीना दीपक कलाल का माइक? नीट पेपर लीक पर भी कसा तंज
Tue, 15 Sep 2026 11:48 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:48 AM IST
Indias Got Latent 2: समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इसके हालिया एपिसोड में कार्तिका जलानी ने अपनी कैंसर जर्नी के बारे में बताया। वहीं, समय रैना ने नीट पेपर लीक पर भी तंज कसा। आइए जानते हैं कि कॉमेडियन ने क्या कहा।
विज्ञापन
समय रैना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का लेटेस्ट बोनस एपिसोड चर्चा में बना हुआ है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट कार्तिका जलानी आईं और उन्होंने अपनी कैंसर की बीमारी के बारे में स्टेज पर खुलकर बात की।
जब कार्तिका अपनी बीमारी और इलाज के बारे में बात कर रही थी, तो समय रैना ने भी नीट पेपर लीक मामले पर तंज कसा। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने पैनलिस्ट दीपक कलाल का माइक भी छीन लिया।

Trending Videos
समय रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
पैनलिस्ट में शामिल थे कौन लोग?
समय रैना द्वारा होस्ट किए गए इस एपिसोड में दीपक कलाल, रवि गुप्ता, अगुल स्टेनली और बलराज घई भी शामिल थे। फिर कार्तिका की परफॉर्मेंस के बाद समय ने उनका फॉर्म पढ़ना शुरू किया। कंटेस्टेंट के फॉर्म पर एक लाइन लिखी थी, 'मेरे बाल ही मेरी पूरी पर्सनैलिटी हैं।'
जब समय ने इसके बारे में कार्तिका से पूछा, तो कंटेस्टेंट ने बताया कि पहले उनके बाल लंबे थे, लेकिन अब वह छोटे बाल रखती हैं। समय ने आगे पूछा, 'अगर आपको बुरा न लगे, तो ऐसा क्या हुआ था?' कार्तिका ने जवाब दिया, 'मुझे कैंसर का पता चला।'

कार्तिका
- फोटो : सोशल मीडिया
समय ने क्यों छीना दीपक से माइक?
कार्तिका की बात सुनकर समय ने कहा, 'ओह नो!' इसके बाद उन्होंने दीपक कलाल से माइक छीन लिया। सीन देख कर ऐसा लगा कि समय को अंदाजा था कि दीपक, कार्तिका के कैंसर पर कोई अनुचित मजाक कर सकते हैं।
कार्तिका को कैसे पता चला कैंसर
कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्हें पहली बार शरीर में एक छोटी सी गांठ महसूस हुई थी, जिसमें कोई दर्द नहीं था। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कुछ गंभीर नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने अगले ही दिन डॉक्टर से मिलने का फैसला किया।
कंटेस्टेंट ने बताया, 'तो मुझे एक छोटी सी गांठ हुई थी, वह बिल्कुल भी दर्द नहीं करती थी। मैंने सोचा कि कुछ नहीं होगा। लेकिन फिर भी मैं अगले दिन डॉक्टर के पास चली गई।' कार्तिका के मुताबिक, डॉक्टर ने शुरुआत में उनकी चिंता को गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि कुछ नहीं है, जाओ घर, कुछ नहीं है।
इसके बाद कार्तिका ने सीधे डॉक्टर से पूछा कि क्या यह गांठ कैंसर हो सकती है, लेकिन डॉक्टर ने उनकी उम्र को देखते हुए उनकी चिंता को नजरअंदाज कर दिया।

समय ने नीट पेपर लीक पर कसा तंज
इसके बाद समय रैना ने अपने खास डार्क ह्यूमर अंदाज में नीट पेपर लीक विवाद से जोड़ते हुए तंज कसा। कैमरे की तरफ देखते हुए उन्होंने कहा, 'इसलिए बोलते हैं दोस्तों, नीट के पेपर लीक मत होने दो यार।'