फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor Jokes About Saif Ali Khan In Front Of Lando Norris

करीना कपूर: लैंडो नॉरिस के सामने उड़ाया सैफ का मजाक, मसाला चाय के साथ F1 वर्ल्ड चैंपियन को सिखाए भारतीय इशारे

Sat, 10 Oct 2026 01:56 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 01:56 PM IST
सार
Register For Event

Kareena Kapoor Lando Norris: बीते हफ्ते करीना कपूर खान ने सिंगापुर ग्रां प्री के दौरान मैकलारेन फॉर्मूला वन ड्राइवर लैंडो नॉरिस के साथ सिनेमा, रेसिंग और कुछ भारतीय इशारों पर मसाला चाय पीते हुए चर्चा की। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Jokes About Saif Ali Khan In Front Of Lando Norris
करीना कपूर और लैंडो नॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन लैंडो नॉरिस के साथ सिंगापुर ग्रां प्री के दौरान काफी सारी बातें कीं। अब इसका एक वीडियो गूगल इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन


वीडियो में देखने को मिला कि करीना कभी अपने पति सैफ अली खान का लैंडो नॉरिस के सामने मजाक उड़ाती है, तो कभी मसाला चाय के साथ उन्हें कुछ भारतीय इशारों के बारे में बताते हुए नजर आती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Kareena Kapoor Jokes About Saif Ali Khan In Front Of Lando Norris
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ को लेकर क्या बोलीं करीना?
शुक्रवार शाम गूगल इंडिया ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें करीना ने सैफ अली खान की साल 2007 में आई फिल्म 'ता रा रम पम' का जिक्र करते हुए मजाक किया। बता दें कि इस फिल्म में सैफ ने एक रेसिंग ड्राइवर का किरदार निभाया था, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतता है। करीना ने नॉरिस से कहा, 'मेरे पति ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी... 19 साल पहले।' इस पर नॉरिस ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'तो फिर हम दोनों एक जैसे हैं।' 

नॉरिस से पूछे करियर और मैकलारेन से जुड़े सवाल
इसके बाद वीडियो में करीना ने नॉरिस से उनके करियर और मैकलारेन की उपलब्धियों को लेकर भी कई सवाल पूछे। सिर्फ इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने नॉरिस को भारतीय संस्कृति से जुड़ी कुछ खास चीजों के बारे में भी बताया।

करीना ने नॉरिस को मसाला चाय दी और भारत में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले इशारों के बारे में भी बताया। नॉरिस ने भी इस बातचीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने 2018 में फॉर्मूला-1 में डेब्यू किया था और तब से मैकलारेन के लिए रेस कर रहे हैं। पूरी बातचीत का अंदाज काफी हल्का-फुल्का रहा। करीना ने सैफ की फिल्म 'ता रा रम पम' का जिक्र करके नॉरिस को बॉलीवुड की रेसिंग कहानी से भी रूबरू कराया।
विज्ञापन

Kareena Kapoor Jokes About Saif Ali Khan In Front Of Lando Norris
करीना कपूर और लैंडो नॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया
क्या मैकलारेन की 'पपाया फैमिली' में शामिल हुईं करीना?
सिंगापुर ग्रां प्री में करीना की मौजूदगी की जानकारी मैकलारेन ने भी सोशल मीडिया पर दी थी। टीम ने उनका स्वागत अपनी 'पपाया फैमिली' में किया। यह टीम के दुनियाभर के प्रशंसकों का समुदाय है। मैकलारेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पपाया फैमिली की नई सदस्य करीना कपूर खान।'

करीना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैडॉक और सर्किट की झलकियां शेयर कीं। इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब लैंडो नॉरिस ने करीना के छोटे बेटे जहांगीर के लिए एक जर्सी पर साइन किया। करीना ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जेह बाबा के लिए और साथ में लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया।'
विज्ञापन

Kareena Kapoor Jokes About Saif Ali Khan In Front Of Lando Norris
करीना कपूर और लैंडो नॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'दायरा' में नजर आई थीं करीना
वर्कफ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर खान आखिरी बार मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, जितेंद्र जोशी और कंवलजीत सिंह भी हैं।

फिल्म में करीना और पृथ्वीराज कॉप की भूमिका में हैं। दोनों किशोर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच करते हुए अलग-अलग पक्षों में नजर आते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed