फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mr Faisu Aka Faisal Shaikh Gets Married in Madinah, Shares First Wedding Photos With Wife

मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सफेद शेरवानी में बने दूल्हे; शेयर कीं पत्नी संग पहली तस्वीरें; सेलेब्स ने दी बधाई

Sat, 10 Oct 2026 05:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 10 Oct 2026 05:23 PM IST
सार
Register For Event

Mr Faisu: सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख, जिन्हें मिस्टर फैजू के नाम से जाना जाता है, शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Mr Faisu Aka Faisal Shaikh Gets Married in Madinah, Shares First Wedding Photos With Wife
मिस्टर फैजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिनों से मिस्टर फैजू की शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब उन्होंने सऊदी अरब के मदीना शहर में हुए अपने निकाह की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने अपनी शादी की खुशखबरी फैंस को दी।  
विज्ञापन


मदीना में हुआ मिस्टर फैजू का निकाह
मिस्टर फैजू ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'एक सपने के सच होने के लिए अलहम्दुलिल्लाह। खूबसूरत शहर मदीना में मेरा निकाह हुआ और इस खास मौके पर मेरा पूरा परिवार मेरे साथ था। यह ऐसी नेमत है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन


फैजू ने आगे अपने फैंस से दुआ करने की अपील करते हुए लिखा, 'जब हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें। अल्लाह हमारी शादी को हमेशा प्यार और बरकत से भर दे। आमीन।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Mr Faisu Aka Faisal Shaikh Gets Married in Madinah, Shares First Wedding Photos With Wife
मिस्टर फैजू - फोटो : इंस्टाग्राम @mr_faisu_07

सफेद शेरवानी में दिखे दूल्हे राजा
मिस्टर फैजू ने अपने निकाह के लिए सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। वहीं, उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत शरारे में नजर आईं। दोनों की तस्वीरें बेहद खास हैं और इनमें उनके निकाह के कई खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं।

एक तस्वीर में दोनों निकाह के कागजात पर साइन करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों पर्दे के आर-पार एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में फैजू अपनी पत्नी के माथे पर प्यार से किस करते भी नजर आए। इन तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

Mr Faisu Aka Faisal Shaikh Gets Married in Madinah, Shares First Wedding Photos With Wife
मिस्टर फैजू - फोटो : इंस्टाग्राम @mr_faisu_07

शादी की तस्वीरों पर फैंस और सितारों ने लुटाया प्यार
मिस्टर फैजू की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। कई सितारों ने भी उनके इस खास दिन पर खुशी जाहिर की। रियलिटी शो 'लॉक अप' की विजेता श्रेया कालरा ने उन्हें बधाई देते हुए 'मुबारक हो' लिखा। वहीं, फिल्म 'धुरंधर' में नजर आईं आयशा खान ने भी उन्हें बधाई दी।

देखिए मिस्टर फैजू की पोस्ट-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07)

Mr Faisu Aka Faisal Shaikh Gets Married in Madinah, Shares First Wedding Photos With Wife
मिस्टर फैजू - फोटो : इंस्टाग्राम @mr_faisu_07

इन शोज में नजर आ चुके हैं मिस्टर फैजू
मिस्टर फैजू सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। शॉर्ट वीडियो के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में भी अपनी पहचान बनाई। वह 'खतरों के खिलाड़ी', 'झलक दिखला जा', 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' और 'द 50' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- रेखा बर्थडे: सायरा बानो ने अभिनेत्री पर लुटाया प्यार, मेकअप रूम से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाकर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed