फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor visits Sanjay Leela Bhansali office two decades after Devdas Movie Fallout

करीना कपूर: भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आईं बेबो; दूर हो गई 25 साल पुरानी नाराजगी, अगली फिल्म में एंट्री पक्की?

Tue, 08 Sep 2026 07:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Sep 2026 07:25 PM IST
सार
Register For Event

Kareena Kapoor visits Bhansali House: करीना कपूर खान को आज मंगलवार को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। इसके साथ ऐसी अटकलें शुरू हो गई हैं कि दोनों साथ में काम करने वाले हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor visits Sanjay Leela Bhansali office two decades after Devdas Movie Fallout
करीना कपूर-संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या करीना कपूर को संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में देखा जाएगा? क्या भंसाली की कोई फिल्म करीना साइन करने वाली हैं? क्या करीना और भंसाली का दो दशक पुराना मनमुटाव दूर हो गया है? कुछ ऐसे ही सवाल बी-टाउन में पूछे जा रहे हैं। वजह है कि आज मंगलवार को करीना कपूर खान को भंसाली के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया।

विज्ञापन

दो दशक पुराने गिले-शिकवे दूर हो गए?
फिल्म 'देवदास' के बाद से करीना कपूर खान और भंसाली के बीच मतभेद शुरू हो गए। दोनों को कभी साथ काम करते नहीं देखा गया। करीब दो दशक बाद आज अचानक करीना कपूर खान को भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया तो अटकलें लगने लगीं कि दोनों साथ में किसी फिल्म के लिए काम करने वाले हैं। चर्चा ये भी है कि दोनों ने अपने पुराने मतभेद भुला दिए हैं।

व्हाइट सूट में नजर आईं करीना कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में करीना कपूर को कार से उतरकर भंसाली के दफ्तर की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है। वे व्हाइट कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)


विज्ञापन
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म में धनुष के साथ जोड़ी जमने की खबर
भंसाली के ऑफिस के बाहर करीना को देख कयास लग रहे हैं कि वे निर्देशक की फिल्म में नजर आ सकती हैं। बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भंसाली एक पौराणिक जंगल एडवेंचर फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीना कपूर खान नजर आएंगी। उनके अलावा साउथ एक्टर धनुष भी लीड रोल में होंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान पीएस मित्रन संभालेंगे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

क्यों हुई करीना और भंसाली में अनबन?
संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में फिल्म 'देवदास' बनाई थी। कथित तौर पर इस फिल्म के लिए करीना कपूर को पारो की भूमिका के लिए अप्रोच किया था। अभिनेत्री ने स्क्रीन टेस्ट भी दिया था। हालांकि, बाद में पारो के रोल के लिए भंसाली ने ऐश्वर्या राय बच्चन को चुन लिया।
2002 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था, 'उन्होंने मेरे साथ जो किया, वह गलत था। उन्होंने 'देवदास' (2002) के लिए मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया। मुझे साइनिंग अमाउंट दिया और फिर किसी और को ले लिया। यह गलत था और मुझे इसलिए ज्यादा बुरा लगा, क्योंकि मैं अपने करियर की शुरुआत में थी'।

भंसाली ने क्या कहा था?
भंसाली ने कहा था कि करीना ने ही इस रोल के लिए उनसे संपर्क किया था और स्क्रीन टेस्ट का मतलब यह पक्का होना नहीं था कि उन्हें फिल्म में कास्ट किया जाएगा। जुलाई 2002 में फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने याद किया कि करीना डिजाइनर नीता लुल्ला के साथ उनके घर आई थीं। भंसाली ने कहा कि उन्होंने स्क्रीन टेस्ट तो किया था, लेकिन इसका मतलब यह पक्का नहीं था कि करीना को फिल्म में कास्ट किया जाएगा।

बता दें कि अगर भंसाली की फिल्म में करीना नजर आती हैं, तो यह माना जा सकता है कि निर्देशक के साथ उनका पुराना मनमुटाव खत्म हो चुका है। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed