फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khatron Ke Khiladi 15 Karan Wahi Said My Mind Went Numb Recalling The Pellet Gun Task

Karan Wahi: 'मेरा दिमाग सुन्न हो गया था', विवादित पैलेट गन टास्क पर बोले करण वाही; कही चौंकाने वाली बात

Sat, 22 Aug 2026 01:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 22 Aug 2026 01:51 PM IST
सार
Register For Event

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने डर का सामना करते नजर आ रहे हैं। शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट्स को एक बेहद मुश्किल और दर्दनाक टास्क का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 15 Karan Wahi Said My Mind Went Numb Recalling The Pellet Gun Task
करण वाही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को पैलेट गन से रबर की गोलियां लगने का दर्द सहना पड़ा था। इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स की पीठ पर चोट के निशान भी पड़ गए। अब करण वाही ने इस दर्दनाक टास्क को याद करते हुए बताया कि इसका उन पर कितना असर हुआ था।

विज्ञापन

दर्द नहीं सह सकते तो छोड़ दो
करण ने जूम के साथ बातचीत में बताया कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी आमतौर पर किसी कंटेस्टेंट को हार मानने या शो छोड़ने के लिए नहीं कहते। लेकिन इस टास्क के दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स से साफ कहा था कि अगर वे दर्द नहीं सह सकते तो पीछे हट सकते हैं।

विज्ञापन

करण ने बताया, ‘क्योंकि ये कोई मजाक या खेल नहीं है। इससे आपको सच में डर लग सकता है और ऐसी चोट लग सकती है, जो आप नहीं चाहते। उस समय सीजन की शुरुआत ही हुई थी। इसलिए आप नहीं चाहते कि शो में आने के बाद या पूरे शो के दौरान आपको बहुत ज्यादा दर्द सहना पड़े।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15 Karan Wahi Said My Mind Went Numb Recalling The Pellet Gun Task
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 - फोटो : सोशल मीडिया

पहली गोली लगते ही मेरा दिमाग सुन्न हो गया

  • करण ने बताया कि जैसे ही उन्हें पहली रबर की गोली लगी, उनका दिमाग सुन्न पड़ गया था।
  • उन्होंने कहा, ‘पहली गोली लगने के बाद मेरा दिमाग सुन्न हो गया था।
  • मेरा शरीर लगातार चोट सह रहा था, लेकिन एक समय के बाद मैं बिल्कुल सुन्न हो गया।
  • मैं किसी की आवाज नहीं सुन पा रहा था। बस इतना सुनाई देता था कि मेरे पास किसी को गोली लग रही है।
  • और मुझे शायद पता होता था कि अब मेरी बारी आने वाली है।’

Khatron Ke Khiladi 15 Karan Wahi Said My Mind Went Numb Recalling The Pellet Gun Task
'खतरों के खिलाड़ी 15' - फोटो : इंस्टाग्राम

पता नहीं मैंने वो टास्क कैसे पूरा किया 
करण ने माना कि आज जब वह उस टास्क के बारे में सोचते हैं तो उन्हें खुद समझ नहीं आता कि उन्होंने उसे कैसे पूरा किया।

उन्होंने कहा, ‘जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो मुझे सच में नहीं पता कि उस टास्क ने मुझे कैसे आगे बढ़ाया। मुझे नहीं पता कि अगर मुझे दोबारा ऐसा करने के लिए कहा जाए तो क्या मैं कर पाऊंगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये इतना ज्यादा खराब होगा।’

टास्क के बाद दिखाए थे चोट के निशान
'खतरों के खिलाड़ी 15' में यह टास्क टेलीकास्ट होने के बाद करण वाही ने अपनी पीठ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में रबर की गोलियों से लगी चोट के निशान साफ नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें- ‘वो सब फालतू…’, जब गोविंदा के फ्रेंड्स सर्कल को सुनीता आहूजा ने बताया था गलत; पुराना बयान फिर हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed