Ashram 4: क्या 'आश्रम 4' की शुरू हुई शूटिंग? बॉबी देओल स्टारर सीरीज पर प्रकाश झा ने दी बड़ी अपडेट
Ashram 4 Update: प्रकाश झा जल्द ही 'आश्रम' की अगली कड़ी सीजन 4 लेकर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं सीरीज पर क्या अपडेट है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट में क्या है?
'आश्रम 4' का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है। इसमें मूवी क्लिपबोर्ड नजर आ रहा है। इस पर 'एक बदनाम आश्रम' लिखा है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा 'एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जापनाम। आश्रम 4 की शूटिंग हो रही है।'
- आश्रम के नए सीजन को लेकर फैंस उत्साहित हैं।
- एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'बहुत बढ़िया, शुभकामनाएं।'
- एक दूसरे यूजर ने लिखा 'पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।'
- तीसरे यूजर ने लिखा 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
- एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा। बॉबी देओल का इंतजार कर रहा हूं।'
बता दें कि आश्रम (सीजन 1) 2020 में, आश्रम चैप्टर 2 (सीजन 2) 2020 में और आश्रम 3 (सीजन 3) 2022 में रिलीज हुईं। सभी सीजन के निर्देशक प्रकाश झा हैं।
क्या है कहानी?
'आश्रम' एक मशहूर हिंदी क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है। यह कहानी धर्म की आड़ में चलने वाले काले धंधों और ढोंगी बाबाओं के पाखंड को उजागर करती है। इसमें दिखाई गई घटनाएं इसे दिलचस्प बनाती हैं।
A post shared by Prakash Jha Productions (@prakashjproductions)
'आश्रम' सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा इसमें तुषार पांडे, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी और विक्रम कोचर हैं।