फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kunickaa sadanand and madhu chopra slammed kriti sanon for her rakhi advertisement

रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद: कुनिका ने कंगना को घेरा, बोलीं- ‘सड्डा कुत्ता टॉमी...’; प्रियंका की मां ने भी दी राय

Fri, 28 Aug 2026 03:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Aug 2026 03:42 PM IST
सार
Register For Event

kunickaa sadanand On kriti sanon: कृति सेनन के रक्षा बंधन के विज्ञापन विवाद पर अब अभिनेत्री कुनिका सदानंद और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी-अपनी राय दी। जानें क्या बोलीं कुनिका सदानंद और मधु चोपड़ा।

विज्ञापन
kunickaa sadanand and madhu chopra slammed kriti sanon for her rakhi advertisement
कुनिका सदानंद और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन के विज्ञापन पर उनकी आलोचना की थी। इसके जवाब में कृति ने भी अपनी सफाई पेश की थी। बाद में इस विज्ञापन को तो सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया पर यह मामला अब भी विवाद में है। अब अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने कंगना का एक पुराना एड शेयर करते हुए एक्ट्रेस पर तंज कसा है। 

विज्ञापन

क्या बोलीं कुनिका सदानंद ?
अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी अब रक्षा बंधन के एड वाले मामले में कूद पड़ी हैं। उन्होंने कंगना की आलोचना को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही कंगना का एक पुराना रक्षाबंधन का विज्ञापन साझा किया। इस विज्ञापन में कंगना ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी थी।

विज्ञापन

इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कुनिका ने लिखा, 'साड्डा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी?'। इसका मतलब है ‘मेरा कुत्ता कुत्ता और तेरा कुत्ता टॉमी?’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

kunickaa sadanand and madhu chopra slammed kriti sanon for her rakhi advertisement
कृति सेनन - फोटो : कृति सेनन, मधु चोपड़ा

मधु चोपड़ा ने अपनी राय जाहिर की 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी कृति सेनन से जुड़े इस मामले में अपनी राय जाहिर की। मुंबई में महिलाओं से जुड़े एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मेरी बॉडी, मेरी इच्छा कहना अच्छा है। मगर दूसरों की भावनाओं का सम्मान भी जरूरी है। यह कपड़े वहां पहने जा सकते हैं जहां यह सब चलता हो। यह भारत है यहां यह सब नहीं चल सकता। हमारे बच्चे भी यह सब पहनते हैं। काम के लिए और शौक के लिए भी कपड़ों को पहना जाता है। मगर सामने देखने वाले को अच्छे लगने चाहिए। यह अच्छा नहीं लगा इसीलिए बातें हो रही हैं।’

kunickaa sadanand and madhu chopra slammed kriti sanon for her rakhi advertisement
कृति सेनन - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या था विज्ञापन विवाद? 
रक्षाबंधन के अवसर पर कृति सेनन ने एक ब्रांड के लिए एड किया था। इसमें वह अपने भाई और अपने पालतू कुत्ते को राखी बंध रही थीं। इस दौरान उन्होंने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में कपड़े पहने थे। आलोचकों ने खास तौर पर कृति के ड्रेस और विज्ञापन में त्योहार को दिखाए जाने के तरीके पर आपत्ति जताई, जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed