फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn led Drishyam 3 The Conclusion advance booking crosses 19 crore ahead of release

दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग: 20 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, बिक चुके इतने टिकट; इस राज्य के लोग सबसे ज्यादा उत्साहित

Tue, 29 Sep 2026 06:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Sep 2026 06:34 PM IST
सार
Register For Event

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल कर रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है और इसके कितने टिकट बिक चुके हैं।
 

विज्ञापन
Ajay Devgn led Drishyam 3 The Conclusion advance booking crosses 19 crore ahead of release
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ दो अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले टिकट काउंटरों पर इसने हलचल मचा दी है। थ्रिलर फ्रेंचाइजी के इस आखिरी चैप्टर ने एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल किया है। 
विज्ञापन


‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने एडवांस बुकिंग में खबर लिखे जाने तक 19.19 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई 40 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म की प्री-सेल्स ने रफ्तार पकड़ ली है। 
विज्ञापन

Ajay Devgn led Drishyam 3 The Conclusion advance booking crosses 19 crore ahead of release
दृश्यम 3 अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू - फोटो : अमर उजाला
कितने दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग?
सैक्निलक के मुताबिक 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग सिनेमाघरों में रिलीज से पांच दिन पहले शुरू हुई थी। फिल्म ने तीन ट्रैक किए गए शो-दिनों में 19.19 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। ब्लॉक सीटों को छोड़कर यह आंकड़ा 12.52 करोड़ रुपये है।

कितने टिकटों की हुई बिक्री?
फिल्म के 21,281 शो में लगभग 4.77 लाख टिकट बिके हैं, जिससे कुल ऑक्यूपेंसी (सीट भरने की दर) लगभग 10 प्रतिशत रही है। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह 6 प्रतिशत है। अब तक 24 शो के 'सोल्ड आउट' होने की जानकारी मिली है।

शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म की नेट ओपनिंग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। यह सिर्फ एक अनुमान है, पक्का कलेक्शन नहीं। ओपनिंग डे की असल कमाई टिकटों की आखिरी बिक्री और ऑक्यूपेंसी पर निर्भर करेगी।

काली खेती: पहली बार परदे पर डराएंगे जैकी श्रॉफ, साइको-हॉरर में मिलेगा शरद केलकर का साथ; फिल्म की हुई घोषणा

विज्ञापन

Ajay Devgn led Drishyam 3 The Conclusion advance booking crosses 19 crore ahead of release
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स
किन शहरों में हुई सबसे ज्यादा कमाई?
फिल्म की रिलीज के दिन यानी 2 अक्टूबर के लिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हो रही है। फिल्म के गांधी जयंती पर रिलीज होने के कारण, लंबी छुट्टियों का असर इसके थिएटर परफॉर्मेंस पर और भी पड़ सकता है। 

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात सबसे आगे हैं। फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म ने यहां लगभग 5.87 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने दिल्ली में 4.17 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि गुजरात में  1.54 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 
विज्ञापन

Ajay Devgn led Drishyam 3 The Conclusion advance booking crosses 19 crore ahead of release
फिल्म 'दृश्यम 3' 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन विजय सलगांवकर के रूप में लौटे
  • अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में अजय देवगन फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार विजय सलगांवकर के रूप में वापसी कर रहे हैं। 
  • कास्ट में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं। 
  • फिल्म को फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर के तौर पर पेश किया गया है।
  • इसमें विजय और उनका परिवार एक बार फिर उन घटनाओं से जुड़ी परिस्थितियों का सामना करेंगा जिन्होंने इस सीरीज को आकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed