फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   orry revealed he got mental pressure from actress sara ali khan mother amrita singh

ओरी-अमृता: दोस्त सारा की मां पर ओरी का बड़ा बयान, जीवन के बुरे दौर को याद कर बोले- ‘अमृता ने मुझे मानसिक…’

Fri, 28 Aug 2026 04:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Aug 2026 04:57 PM IST
सार
Register For Event

Orry On Amrita singh: ओरी ने  एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस अमृता सिंह से अपने विवाद की चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने उस समय की तकलीफ के बारे में भी काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
orry revealed he got mental pressure from actress sara ali khan mother amrita singh
ओरी, अमृता सिंह, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओरी सोशल मीडिया का पॉपुलर चेहरा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में ओरी ने अभिनेत्री अमृता सिंह से जुड़े कई खुलासे किये। इसके साथ ही जीवन के सबसे खराब दौर का चर्चा की। जानें क्या बोले ओरी?

विज्ञापन
 

अमृता पर क्या बोले ओरी?

ओरी ने एक बुरे अनुभव को साझा किया। पिंकविला से हुई बातचीत में ओरी ने अमृता सिंह पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा…

  • 2021 में अमृता अली खान ने मुझे मानसिक रूप से परेशान किया था। 
  • यह मेरी लाइफ के लिए बहुत बड़ी बात थी। 
  • वह मेरे जीवन का बहुत ही बुरा और अंधकारमय दौर था।
  • यह सब होने से मुझे उस समय नरक जैसा अनुभव होता था। 
  • मेरे लिए यह सदमे जैसा था।

orry revealed he got mental pressure from actress sara ali khan mother amrita singh
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

मुझे नफरत से फर्क नहीं पड़ता

ओरी ने आगे अपनी बातचीत में कहा, ‘जब मैं उस स्थिति से बाहर आ गया। तब मैंने सोचा मुझे इतनी ताकत की जरूरत नहीं है। भला किसी को अपनी जिंदगी में इतनी ताकत की जरूरत क्यों होती है? फिर मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे किसी भी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। मतलब, कोई भी चीज मुझे दुखी नहीं करती। मुझे लगता है कि उस सदमे ने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं एक जानी-मानी हस्ती बना, तो शुरुआत में मुझे जितनी नफरत मिलती थी, उसका मुझ पर कोई असर नहीं हुआ।’

विज्ञापन
विज्ञापन

orry revealed he got mental pressure from actress sara ali khan mother amrita singh
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

2025 में था औरी और सारा में  बढ़ा विवाद

ओरी और सारा अली खान की दोस्ती में 2025 में तब खटास आ गई जब ओरी ने सारा के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट कीं जिन्हें कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बताया। यह विवाद तब और बढ़ गया जब ओरी ने "3 सबसे खराब नाम" शीर्षक से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सारा, अमृता और पलक के नाम बिना उनके सरनेम के लिखे गए थे। इसके तुरंत बाद, सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान दोनों ने इंस्टाग्राम पर ओरी को अनफॉलो कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed