फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   The Paradise Creates Box Office History For Nani Surpasses HIT The Third Case In Advance Bookings

बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ‘द पैराडाइज’ का धमाका, की करोड़ों की कमाई; नानी ने बनाया करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Wed, 23 Sep 2026 10:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:05 PM IST
सार
Register For Event

The Paradise: साउथ एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
The Paradise Creates Box Office History For Nani Surpasses HIT The Third Case In Advance Bookings
‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग के दम पर नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल कर ली है। जानिए फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है और ये कब रिलीज होगी। 
विज्ञापन


‘हिट: द थर्ड केस’ को छोड़ा पीछे
फिल्म के रेगुलर शो 24 सितंबर से शुरू होंगे। ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में नानी की पिछली सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड ट्रैकर सेकनिल्क के मुताबिक, ‘हिट: द थर्ड केस’ ने 2025 में रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 37.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन


वहीं, ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस टिकट बिक्री के जरिए यह आंकड़ा पार कर लिया है। ‘द पैराडाइज’ की वर्ल्डवाइड कमाई 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि दोनों फिल्मों को सेंसर बोर्ड यानी CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। यानी इन फिल्मों को सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं। ऐसे में रिलीज से पहले इतनी बड़ी संख्या में टिकटों की बिक्री फिल्म के लिए खास मानी जा रही है।
Trending Videos

The Paradise Creates Box Office History For Nani Surpasses HIT The Third Case In Advance Bookings
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों से भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ‘द पैराडाइज’ की एडवांस बुकिंग में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सबसे आगे हैं। हैदराबाद फिल्म के लिए सबसे बड़ा घरेलू मार्केट बनकर सामने आया है। यहां पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 7.40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है।

वहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रथ्यांगिरा सिनेमाज के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में बुधवार को होने वाले प्रीमियर की एडवांस बुकिंग से ही 1.11 मिलियन डॉलर यानी करीब 10.60 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। यह आंकड़ा ‘हिट: द थर्ड केस’ के प्रीमियर कलेक्शन से दोगुने से भी ज्यादा है।

The Paradise Creates Box Office History For Nani Surpasses HIT The Third Case In Advance Bookings
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theparadise
24 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
  • ‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है।
  • एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। 
  • फिल्म में नानी के अलावा मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे और संपत राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

ये भी पढ़ें- चिन्मयी श्रीपदा: कालकाजी दुष्कर्म मामले के बाद भड़कीं सिंगर, महिला सुरक्षा पर उठाए कड़े सवाल; शेयर किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed