Khalifa X Review: दर्शकों को पसंद आई पृथ्वीराज सुकुमारन की स्क्रीन प्रेजेंस, पर यहां चूकी मलयालम फिल्म 'खलीफा'
Khalifa X Review: मलयालम फिल्म 'खलीफा: द रूलर' को एक्स पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ फैंस ने इसे औसत बताया है तो कुछ ने इसकी तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक यूजर ने फिल्म में कलाकारों के स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। उसने फिल्म से कुछ शॉट्स शेयर किए हैं। इसके साथ लिखा है 'मैंने अभी-अभी पुथियामुगम, पोक्किरिराजा, अनवर पृथ्वीराज सुकुमारन को देखा, क्या स्क्रीन उपस्थिति है।
Review in short : I just witnessed Puthiyamugam , pokkiriraja, Anwar prithviraj Sukumaran again what a Screen presence ✌️💥 #Khalifa pic.twitter.com/oek0HmVpLg
— ` (@Appu2255) August 20, 2026
Prithviraj Sukumaran delivers a gripping performance in #Khalifa His intensity and expressions make every scene more powerful. 🔥💥💥❤️🍿🎥@PrithviOfficial @Mohanlal #Vysakh pic.twitter.com/796PUCZUGp
— UK Gaikwad (@GaikwadUK35) August 20, 2026
#Khalifa: The Ruler Movie Review - Prithviraj Sukumaran brings the mass, but Vysakh’s action saga struggles with its narrative. #PrithvirajSukumaran #Mohanlal https://t.co/Nrz6zPkFRz
— CINEINFINITY (@cine_infinity) August 20, 2026
यूजर ने की फिल्म की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा 'पृथ्वीराज सुकुमारन ने सही अंदाज अपनाया है। खलीफा में कुछ ऐसी कमर्शियल बातें हैं, जिनका अंदाजा पहले ही लग जाता है। मगर इसे बनाने का तरीका, एक्शन और लीड रोल में बेहतरीन परफॉर्मेंस इसे दिलचस्प बनाए रखते हैं। इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखना चाहिए।
Aamir Ali has a commanding personality, and Prithviraj Sukumaran gets the tone right. #Khalifa has some predictable commercial beats, but the execution, action and lead performance keep it engaging. Definitely worth experiencing on the big screen. #PrithvirajSukumaran pic.twitter.com/yCnrFqxV3r
— Jeevan X (@Jeevan__OG) August 20, 2026
#Khalifa is visually stylish and packed with commercial elements. Vysakh gives the film a larger-than-life treatment, while Prithviraj Sukumaran provides the necessary gravitas as Aamir Ali. The action portions definitely work better on the big screen. #PrithvirajSukumaran pic.twitter.com/Hkg2NT1HbI
— indhu X (@Indhu_OG) August 20, 2026
यूजर को औसत लगी फिल्म
फिल्म के पहले दिन के पहले शो के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जहां यूजर्स ने फिल्म के एक्शन और प्रस्तुति की तारीफ की, वहीं इसकी कहानी की कुछ आलोचना भी हुई। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'खलीफा सचमुच औसत से भी कमजोर फिल्म है! मेरे लिए एकमात्र अच्छी बात राजूवट्टन का स्टाइलिश लुक है। पहले से अंदाजा लगाई जा सकने वाली कहानी और बिना असर वाले फाइट सीन फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरियां हैं।'
#Khalifa Strictly a Below Average Padam!! 💀Only positive for me is Rajuvettan’s stylish look 💥🔥 The predictable story and impactless fight sequences are the biggest villains of the movie. On top of that, Jakes Bejoy’s background score feels underwhelming🙏🙏 pic.twitter.com/aW4KRykeVf
— Anas Appu (@AnasAppu2) August 20, 2026
एक कमेंट में लिखा 'मलयालम एक्शन फिल्मों के पहले दिन, पहले शो के लिए सीधे मत जाइए। आपको पता नहीं होता कि वे कैसी होंगी। कुछ 'थल्लुमाला' जैसी होती हैं तो कुछ 'टर्बो' जैसी। यह 'टर्बो' जैसी फिल्म है। फिल्म का अनुभव उतार-चढ़ाव वाला रहा। फिल्म में अच्छे आइडिया और कुछ जबरदस्त 'मास' मोमेंट्स थे।'
Don't walk in FDFS for Malayalam Action Films.
— Vishnu Writess (@VWritessss) August 20, 2026
You don't know how they will turn out. Some become Thallumalla and some Turbo..
This #Khalifa is Turbo kind. The film is an uneven ride. The film had solid ideas & some good mass moments. But.. #Prithviraj pic.twitter.com/fCX28VAFDn
- फिल्म की कहानी आमिर अली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है।
- आमिर शुरू में कोडुवल्ली में अपने माता-पिता के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है।
- उसकी कपड़ों की एक स्थानीय दुकान है, वह समद का करीबी दोस्त है।
- कुछ समय तक साथ रहने के बाद फिजा से शादी कर लेता है।
- जब आमिर की जिंदगी बिल्कुल सही चल रही होती है, तभी एक मोड़ आता है।
- वह बदले की भावना, पारिवारिक विरासत, रसूख और सोने की तस्करी की एक बहुत ही अंधेरी दुनिया में खिंचा चला जाता है।
लगभग 159 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।
फिल्म की कास्ट में नील नितिन मुकेश, इंद्रन्स, संजू शिवराम, शम्मी थिलाकन, रेंजी पणिकर, मोहिनी, मालविका शर्मा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 'खलीफा' त्योहारों के मौसम में मेकर्स की तरफ़ से ओणम का तोहफा है।