फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanushree Dutta Reacts on Nana Patekar Death Due To Cardiac Arrest

तनुश्री दत्ता: नाना के निधन पर क्या बोलीं अभिनेत्री? आज के दिन को बताया अजीब; कहा- लाइव पोस्ट करना चाहती थीं

Thu, 08 Oct 2026 01:33 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 08 Oct 2026 01:33 PM IST
सार
Register For Event

Tanushree Dutta React On Nana Patekar Death: गुरुवार सुबह दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। अब तनुश्री दत्त ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Tanushree Dutta Reacts on Nana Patekar Death Due To Cardiac Arrest
नाना पाटेकर और तनुश्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को गोवा में निधन हो गया। यह खबर सुनने के बाद बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। अब अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

Tanushree Dutta Reacts on Nana Patekar Death Due To Cardiac Arrest
तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
नाना के निधन पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?
तनुश्री ने कहा, 'मैंने सुना है, मैंने न्यूज सुनी। आज मेरा वर्क डे है। मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं। ये सब होने के लिए आज कितना अजीब दिन है। मैं लखनऊ में बड़ा इवेंट कर रही हूं और ये मेरे लिए बहुत जरूरी है। मेरा पूरा दिन इसके हिसाब से प्लान है।'

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मैं लाइव, पोस्ट सब करना चाहती थी। अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया इसमें दिलचस्पी लेगा इसीलिए जब मुझे समझ आएगा तब मैं रिएक्शन दूंगी। परिवार को निश्चित रूप से संवेदनाएं।' बता दें कि तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में अभिनेता ने उन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था। दोनों के बीृच यह विवाद काफी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tanushree Dutta Reacts on Nana Patekar Death Due To Cardiac Arrest
नाना के निधन पर तनुश्री का रिएक्शन - फोटो : X
कैसे हुआ नाना का निधन?
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह उनके गोवा वाले घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

तनुश्री दत्ता की आखिरी फिल्म
तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'भागम भाग', 'ढोल' और 'रस्क' जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में आई 'अपार्टमेंट' थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed