{"_id":"6ad2ef34ab985ed68f05c766","slug":"yash-urges-indians-to-stop-pulling-down-over-ramayana-rs-4000-crore-budget-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: फिल्म के भारी-भरकम बजट पर सवाल उठाने वालों को यश ने दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रामायण: फिल्म के भारी-भरकम बजट पर सवाल उठाने वालों को यश ने दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात
Sat, 17 Oct 2026 09:22 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:22 AM IST
Yash On Ramayana Budget: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट को रिलीज होने में अब बस कुछ ही वक्त बाकी हैं। ऐसे में यश ने फिल्म के बजट को लेकर हो रही अलोचनाओं पर बात की है।
विज्ञापन
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। बेंगलुरु में कुछ दिन पहले ही नितेश तिवारी की इस आगामी फिल्म का प्रमोशनल इवेंट रखा गया और वहां यश मौजूद रहे। इस दौरान यश ने फिल्म से जुड़ी कई बातें की और साथ ही यह अपील भी की है कि रामायण के 4,000 करोड़ रुपये के बताए जा रहे बजट को लेकर फिल्म की आलोचना करना बंद करें।
विज्ञापन
Trending Videos
रामायण
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'रामायण' के इवेंट में क्या बोले यश?
बता दें कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में यश 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इवेंट में दर्शकों से बात करते हुए कहा कि वह फिल्म पर गर्व करें। यश का मानना है कि यह फिल्म दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, इस दौरान अभिनेता ने 'टॉक्सिक' का जिक्र भी किया।
यश ने कहा, 'मैंने सब कुछ देखा है। आपने हमें कितना प्यार दिया, हमारी तरफ से कितनी मजबूती से लड़ाई लड़ी और तमाम मुश्किलों के बावजूद फिल्म (टॉक्सिक) देखने गए और उसकी कमाई में योगदान दिया। मैं बस एक बात कहना चाहता हूं कि मैं आपका यह कर्ज कभी पूरी तरह नहीं चुका सकता।'

'रामायण' को लेकर कही ये बात
इसके बाद यश ने इसी समर्थन को रामायण के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जोड़ा। उन्होंने कहा, 'आपने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे अच्छी तरह निभाने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा। आप इस फिल्म (रामायण) के बारे में गर्व से बात कर सकते हैं। मैं इस प्रोजेक्ट का निर्माता हूं। यह फिल्म हमारे बीच से निकली है और अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी।'
यश ने फिल्म के बड़े महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बड़ा प्रभाव छोड़ेगी और उनकी टीम दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा, 'मैं यहां कर्नाटक के लोगों की तरफ से खड़ा हूं। कृपया हमें अपना आशीर्वाद दें।'

क्यों यश ने की लोगों से यह अपील
यश का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रामायण अपने 4000 करोड़ रुपये के बताए जा रहे बजट को लेकर चर्चा में है। इस बजट के साथ यह भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम', साई पल्लवी 'सीता', रवि दुबे 'लक्ष्मण' और सनी देओल 'हनुमान' की भूमिका में नजर आएंगे।
वहीं, यश 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होने वाला है।