फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Rahul Gandhi's four-year-old Gujarat rally is being shared as one from Raebareli.

Fact Check: राहुल गांधी की चार साल पुरानी गुजरात की रैली को रायबरेली का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 12 Sep 2026 02:59 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 12 Sep 2026 02:59 PM IST
सार
Register For Event

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की रायबरेली रैली में जनसैलाब देखने को मिला। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को चार साल पुराना और गुजरात का पाया। 

विज्ञापन
Fact Check: Rahul Gandhi's four-year-old Gujarat rally is being shared as one from Raebareli.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की जनसैलाब देखने को मिल रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह राहुल गांधी के रायबरेली रैली का है। दरअसल, राहुल नौ सितंबर 2026 को रायबरेली के दौरे पर थे। वीडियो इसी दौरे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो चार साल पुराना और गुजरात का पाया है। इसे अभी का बताकर शेयर किया। 

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली रैली का है। 

रितु चौधरी (@RituChoudhryINC) नाम की एक्स यूजर ने लिखा, ‘राहुल गांधी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब उत्तरप्रदेश फतेह’। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और  यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें कांग्रेस नेता  P.L. Punia के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 11 मई 2022 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि राहुल गांधी के समर्थन में गुजरात के दाहोद में उमड़ा जनसैलाब बदलाब का संकेत है।

 

आगे की पड़ताल में हमें कांग्रेस के एक और नेता Srinivas BV के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 10 मई 2022 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि राहुल गांधी जी के समर्थन में दाहोद में उमड़ा ये जनसैलाब गुजरात मे भाजपा की खिसकती जमीन की कहानी बयां करने के लिए काफी है। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने इस रैली के बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें एबीपी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 10 मई 2022 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी दलों ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चिंतन शिविर से पहले गुजरात के दौरे पर हैं। राहुल गांधी गुजरात दौरे के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने दाहोद पहुंचे हैं, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। 

 

इसके बाद हमने राहुल गांधी के हालिया रैली के बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 9सितंबर 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि राहुल गांधी  रायबरेली में DISHA बैठक में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को चार साल पुराना गुजरात का पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed