फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raised voices against the mandatory TET requirement and privatization.

Gorakhpur News: अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Sat, 22 Aug 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Raised voices against the mandatory TET requirement and privatization.
- टीईटी अनिवार्यता और निजीकरण के विरोध में उठाई आवाज
विज्ञापन

- डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता और निजीकरण के विरोध में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर आयोजित यात्रा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। मंच ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना के कारण कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में बताते हुए इसे बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों के जीवन के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील दुबे, महिला जिला संयोजिका कल्पना सिंह, जिला मंत्री ज्ञानप्रकाश सिंह, तारकेश्वर शाही, हरिकृष्ण दुबे, आकांक्षा सिंह, रंजना आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed