{"_id":"6a894dbb870d59a2dc057fc4","slug":"thief-steals-horse-in-gorakhpur-and-flees-on-foot-police-nab-him-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घोड़ा चोरी की अनोखी कहानी: गोरखपुर में घोड़ा चोर निकला अनाड़ी, चुराकर पैदल चलने लगा-फिर जो हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ा चोरी की अनोखी कहानी: गोरखपुर में घोड़ा चोर निकला अनाड़ी, चुराकर पैदल चलने लगा-फिर जो हुआ...
Sat, 22 Aug 2026 12:55 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:55 PM IST
बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतऊआ उर्फ चनऊ निवासी सुरेंद्र यादव घोड़ा-बग्गी चलाते हैं। उनके पास छह घोड़े हैं जिन्हें वह घर के सामने बांधकर रखते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति एक घोड़े को खोलकर ले गया। सुबह घोड़ा गायब मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
घोड़ा और चोर के साथ पुलिस
- फोटो : ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर के सामने बंधा घोड़ा बृहस्पतिवार रात में चोरी हो गया। घोड़ा-बग्गी चलाने वाले मालिक ने पुलिस से शिकायत की तो बेलीपार पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार सुबह महावीर छपरा चौराहे के पास से युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से घोड़ा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतऊआ उर्फ चनऊ निवासी सुरेंद्र यादव घोड़ा-बग्गी चलाते हैं। उनके पास छह घोड़े हैं जिन्हें वह घर के सामने बांधकर रखते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति एक घोड़े को खोलकर ले गया। सुबह घोड़ा गायब मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विकास कुमार निवासी बहीडाड़ी वार्ड नंबर एक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का घोड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन