फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three Dead Five Critically Injured After Electric Shock During Idol Immersion

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए 11 लोग, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Wed, 21 Oct 2026 05:39 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 21 Oct 2026 05:39 PM IST
सार
Register For Event

जानकारी के अनुसार, लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिमा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे प्रतिमा में आग लग गई और करंट ट्रॉली में उतर गया। इसकी चपेट में करीब 10 लोग आ गए।

विज्ञापन
Three Dead Five Critically Injured After Electric Shock During Idol Immersion
गोरखपुर में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल डीजे की लोहे की रेलिंग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। इससे करंट उतरने से चार महिलाओं समेत 11 लोग झुलस गए। सभी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम छा गया।

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर जाम लगा दिया। जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भी ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर शाम तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

विसर्जन जुलूस में अचानक उतरा करंट
जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद के चौहान टोला में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीण प्रतिमा लेकर कोलुहा घाट पर विसर्जन के लिए निकले थे। जुलूस जब गांव के बाहर रजही चौराहे पर रामानंद के दरवाजे के पास पहुंचा, तभी डीजे के ऊपर बनी लोहे की रेलिंग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तार के संपर्क में आते ही डीजे और प्रतिमा के आसपास मौजूद लोगों को करंट लग गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। हादसे में कुल 11 लोग झुलस गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल बताई गई हैं।

दो सगे भाइयों समेत तीन की मौतहादसे के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चंदन पुत्र केदारनाथ और शिव चौहान के पुत्र विक्की व लक्की को मृत घोषित कर दिया। विक्की और लक्की सगे भाई बताए जा रहे हैं।

हादसे में पुष्पा देवी, नंदिनी, धीरेंद्र, मोनू, अंशिका चौहान, शनि चौहान, प्रियांशु, शिवानी और शांतनु के झुलसने की जानकारी सामने आई है। घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, फोरलेन जाम
हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद बिजली नहीं काटी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीण बिजली विभाग की जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

डीएम और एसएसपी ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में घायलों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया।

हालांकि, ग्रामीणों की मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण उन्होंने दोबारा गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन जाम कर दिया। देर शाम तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed