{"_id":"6aa7b43326653df76a0081c4","slug":"traders-in-gorakhpur-s-sahibganj-voiced-their-concerns-during-an-amar-ujala-samvad-interactive-session-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: साहबगंज मंडी में कारोबार बड़ा, सुविधाएं छोटी; गंदगी-जलभराव से व्यापारी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: साहबगंज मंडी में कारोबार बड़ा, सुविधाएं छोटी; गंदगी-जलभराव से व्यापारी बेहाल
Mon, 14 Sep 2026 02:17 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:17 PM IST
अमर उजाला की ओर से रविवार को साहबगंज के किराना अतिथि भवन में आयोजित व्यापारी संवाद में व्यापारियों ने मंडी की बदहाल सफाई, जलभराव और शौचालय की कमी समेत कई समस्याएं उठाईं।पूर्वांचल के सबसे बड़े थोक बाजार साहबगंज मंडी में कारोबार तो लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सुविधाएं उस अनुपात में नहीं बढ़ीं।
विज्ञापन
संवाद में मौजूद व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमर उजाला की ओर से रविवार को साहबगंज के किराना अतिथि भवन में आयोजित व्यापारी संवाद में व्यापारियों ने मंडी की बदहाल सफाई व्यवस्था और पर्याप्त शौचालय नहीं होने समेत कई समस्याएं उठाईं।पूर्वांचल के सबसे बड़े थोक बाजार साहबगंज मंडी में कारोबार तो लगातार बढ़ रहा है लेकिन सुविधाएं उस अनुपात में नहीं बढ़ीं।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि रोजाना लाखों रुपये का कारोबार देने वाली मंडी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा हैं और जरूरी सुविधाओं का अभाव है। उनका सवाल है कि आखिर मंडी को बेहतर सुविधाएं कब मिलेंगी। व्यापारी मनीष गुप्ता ने कहा कि यहां जलभराव होने से दुकानों में पानी भर जाता है। व्यापारियों का माल खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से व्यापारी भी नहीं आ पाते हैं। वहीं, पानी की भी समस्या है। पाइपलाइन लगी है लेकिन पानी नहीं आता है। मनोज कुमार बंसल ने कहा कि यहां पर पार्किंग की समस्या है। इससे मंडी में बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से परेशानी होती है। सुरक्षा का भी आभाव है। नगर निगम की जमीन लालडिग्गी के पास है, पार्किंग बनना चाहिए।
सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की दुकानों का किराया तो बढ़ा है लेकिन सुविधाएं नदारद हैं। सड़क पर वाहन खड़े होने व कुछ व्यापारियों की ओर से अतिक्रमण होता है। अनिल जैन ने बताया कि यहां की सड़कें बीच-बीच में खराब हैं जिसे ठीक कराया जाना चाहिए।
सुनील मद्देशिया ने कहा कि यहां नाले के पास शौचालय बनाने की जगह है, शौचालय बनता है तो सुविधाएं मिलेंगी। नाला व नालियां बरसात में चोक हो जाती हैं।उमेश मद्देशिया ने कहा कि यहां करीब 400 दुकानें हैं। पार्किंग निगम की नहीं है, सड़क पर बिजली के पोल व बाॅक्स भी अतिक्रमण किए हुए हैं।
व्यापारी भी दुकानें सड़क तक फैला कर अतिक्रमण करते हैं। नाले का पानी साहबगंज में आता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। राज कुमार आल्हा ने कहा सड़क पर कूड़ा महामारी का रूप ले सकता है। कूड़े की बदबू से यहां रहना मुश्किल है।
अतुल कुमार ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार बंद होना चाहिए। जीएसटी अधिकारी भी छोटी-छोटी बातों पर नोटिस देकर परेशान करते हैं जो गलत है। आकाश गुप्ता ने बताया कि पादरी बाजार में विगत दिनों जीएसटी का छापा पड़ा था। कई व्यापारियों का माल भी जब्त है, जो टैक्स देते हैं।
उनका माल छोड़ देना चाहिए। वहीं, दिनेश कुमार गुप्ता, लाजपत बंसल व रजत जायसवाल ने जलभराव व जाम से मंडी की परेशानियों को बताया। अमन गुप्ता ने कहा यहां पर जाम की समस्या के लिए ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करना चाहिए।