{"_id":"6a88b1939ded6734b2031776","slug":"accused-nabbed-from-punjab-for-swindling-ambala-news-c-18-1-knl1004-975175-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इंस्टाग्राम पर घोड़े की फर्जी तस्वीर डालकर 7 लाख रुपये ठगे, पंजाब से आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इंस्टाग्राम पर घोड़े की फर्जी तस्वीर डालकर 7 लाख रुपये ठगे, पंजाब से आरोपी काबू
Sat, 22 Aug 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला सिटी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इंस्टाग्राम पर घोड़े की फर्जी तस्वीर अपलोड कर उसे बेचने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने में बठिंडा निवासी बलविंदर सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया है।
बलविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के जरिए पीड़ित को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उससे गिरोह के अन्य सदस्यों तथा ठगी की रकम की बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह ने बताया कि मुलाना निवासी कमलजीत सिंह ने 20 जुलाई को साइबर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 13 से 15 जुलाई के बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर घोड़े की बिक्री का विज्ञापन देखा था। घोड़ा खरीदने के लिए उन्होंने बलविंदर सिंह द्वारा बताए गए खाते में ऑनलाइन माध्यम से सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो घोड़ा दिया और न ही रकम वापस की। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहुंची
साइबर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार और जांच अधिकारी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बठिंडा निवासी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।