{"_id":"6a8817f6db76f4b56807edcf","slug":"97-crore-approved-for-procurement-of-117-essential-medicines-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पीजीआई में बढ़ेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं: 117 जरूरी दवाओं की खरीद को 97 करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक पीजीआई में बढ़ेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं: 117 जरूरी दवाओं की खरीद को 97 करोड़ की मंजूरी
Fri, 21 Aug 2026 02:49 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:49 PM IST
पीजीआईएमएस रोहतक में इमेजिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए दो वर्ष के दर अनुबंध के तहत करीब 2.20 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम विद फ्लोरोस्कोपी खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
आरती राव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण दवाओं और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष उच्चाधिकार प्राप्त खरीद समिति ने करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से 117 महत्वपूर्ण और आवश्यक दवाओं की खरीद को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक जांच सुविधाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
समिति ने पीजीआईएमएस रोहतक के लिए कई आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। रोहतक के रक्त बैंक केंद्र के लिए करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह स्वचालित आईडी-नैट प्रणाली खरीदी जाएगी। इससे रक्त की जांच को अधिक विश्वसनीय और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, पीजीआईएमएस रोहतक में इमेजिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए दो वर्ष के दर अनुबंध के तहत करीब 2.20 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम विद फ्लोरोस्कोपी खरीदा जाएगा। इससे मरीजों का अधिक सटीक और समय पर निदान संभव होगा।
22 जिला अस्पतालों में आंखों की जांच होगी बेहतर
जिला स्तर पर नेत्र चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 22 जिला नागरिक अस्पतालों में ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए दो वर्ष के दर अनुबंध के तहत करीब 6.62 करोड़ रुपये की लागत से 22 ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफ खरीदे जाएंगे।