फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में हादसा: मोहाना नदी में पलटी नाव, चारा लेने गए थे चार ग्रामीण; रेस्क्यू के लिए बुलाई गई NDRF की टीम

Fri, 21 Aug 2026 07:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 07:09 PM IST
सार
Register For Event

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को करीब 1:00 बजे बाबापुरवा निवासी रंजीत, बलराम और रामकुमार और क्योटली निवासी अशोक नाव से मोहाना नदी के पार चारा लेने गए थे। करीब 2:00 बजे वापस आते समय मोहाना नदी की बीच धारा में नाव पलट गई। 

विज्ञापन
Two people missing after boat capsizes in Mohana River
मोहाना नदी में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित मोहाना नदी में नाव पलटने से घास लेने गए तिकुनिया के गांव बाबापुरवा निवासी रंजीत (50) पुत्र कल्लू और बलराम (28) पुत्र रामासरे नदी की धारा में लापता हो गए। इन्हीं के साथी गांव क्योटली निवासी अशोक पुत्र करवारी और बाबूपुरवा निवासी रामकुमार पुत्र रंजीत ने किसी तरह तैर का जान बचाने में सफल रहे। ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंचकर दोनों लापता लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उनका पता नहीं चल सका। सूचना पर एसडीएम यदुवीर सिंह, तहसीलदार हर्ष निशांत सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Two people missing after boat capsizes in Mohana River
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

नदी पार कर चारा लेने गए थे चारों
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को करीब 1:00 बजे बाबापुरवा निवासी रंजीत, बलराम और रामकुमार और क्योटली निवासी अशोक नाव से मोहाना नदी के पार चारा लेने गए थे। करीब 2:00 बजे वापस आते समय मोहाना नदी की बीच धारा में नाव पलट गई। इसमें रंजीत और बलराम तेज धारा में लापता हो गए, जबकि रामकुमार पुत्र रंजीत और अशोक तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

Two people missing after boat capsizes in Mohana River
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर नदी किनारे पहुंचे गांव वाले
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मोहाना नदी के किनारे पहुंच गए और डूबे युवकों की तलाश में जुट गए। ग्राम पंचायत मोहम्मद मियां ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में नाव से आवागमन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two people missing after boat capsizes in Mohana River
मोहाना नदी - फोटो : अमर उजाला

बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम
क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि मोहाना नदी में लापता दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद सर्च अभियान को और तेज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed