{"_id":"6a8a0b8cc7d6197ee30dc61b","slug":"second-accused-arrested-in-transformer-coil-theft-case-cash-recovered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159357-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रांसफार्मर की कॉयल चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रांसफार्मर की कॉयल चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद
Sun, 23 Aug 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर में डीएचबीवीएन के ट्रांसफार्मर से तांबे की वाइंडिंग चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज उर्फ गोलू निवासी नजफगढ़, नानक वाली प्याऊ, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की कॉयल बेचने के बाद बची दो हजार रुपये की रकम बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर 2025 को भगत सिंह चौक के पास प्रेमनगर गली नंबर-1 में लगे डीएचबीवीएन के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर वाइंडिंग चोरी की गई थी। चोरी और ट्रांसफार्मर को हुए नुकसान की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई थी।
डीएचबीवीएन के एसडीओ की शिकायत पर थाना शहर दादरी में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी सतीश निवासी गांव मोड़ी, जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दूसरे आरोपी मनोज उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार, 22 अगस्त 2026 को थाना शहर दादरी के हेड कांस्टेबल सुमित ने मनोज उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी से चोरी की गई कॉयल बेचने के बाद बची रकम में से दो हजार रुपये मिले। पूछताछ पूरी होने के बाद शनिवार, 23 अगस्त 2026 को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।