{"_id":"6a896fc8cbc4440452031039","slug":"ind-vs-sl-2nd-test-2026-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Playing 11: क्या सारांश जैन को मिलेगा डेब्यू का मौका, कुलदीप का जगह बनाना मुश्किल; कितने बदलाव संभव?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL Playing 11: क्या सारांश जैन को मिलेगा डेब्यू का मौका, कुलदीप का जगह बनाना मुश्किल; कितने बदलाव संभव?
Sun, 23 Aug 2026 06:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:06 AM IST
India vs Sri Lanka Test Playing 11 Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा आज से कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज की थी और वह यह मुकाबला भी जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इस मैच में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है। सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है, लेकिन इसके लिए टीम प्रबंधन को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर बैठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी में सुधर सकती है स्थिति
भारत अगर इस सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेता है, तो वह 57.58 प्रतिशत अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच सकता है। लेकिन यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार पर ही संभव हो पाएगा। डार्विन में पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाला बांग्लादेश अभी चौथे स्थान पर है।

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI X
गिल-यशस्वी पर नजरें
भारत को इस मैच में गिल और जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पिछली छह पारियों में दो शतक बनाए हैं। लेकिन पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चल पाया था। गिल ने कप्तानी संभालने के बाद 10 टेस्ट मैचों में 73 से अधिक के औसत से 1100 रन बनाए हैं। वह कप्तान के रूप में विदेश में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भी प्रतिबद्ध होंगे। जायसवाल की समस्या थोड़ी और गंभीर है। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ नई दिल्ली में शतक बनाने के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी पिछली आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है। जायसवाल तेज गेंदबाजों के खिलाफ कट या चिप शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं जो चिंताजनक है। गॉल में पहली पारी में रन आउट होने के बाद जायसवाल दूसरी पारी में भी इसी तरह से आउट हुए थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने खेल के इस पहलू में सुधार करने के लिए शुक्रवार को एसएससी में नेट पर काफी समय बिताया। भारत के तेज गेंदबाजों और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने ऑफ स्टंप के बाहर की उस लाइन को निशाना बनाया, जिससे जायसवाल को कट या चिप शॉट खेलने के लिए लुभाया जा सके।

कुलदीप ने अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा
कोलंबो टेस्ट में सभी की नजर रहेगी कि कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में जगह बना पाते हैं या नहीं। पहले मैच में पिच से काफी मदद मिलने के बावजूद उन्होंने दो पारियों में 25 ओवरों में सिर्फ एक विकेट लिया था। कुलदीप पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजों में सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने प्रति ओवर चार से अधिक रन लुटाए। श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के अधिक बल्लेबाजों को देखते हुए ऑफ स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। लेकिन सिर्फ एक मैच के बाद किसी सीनियर गेंदबाज को टीम से बाहर करना गलत संकेत दे सकता है। कुलदीप ने शुक्रवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलेगी। लेकिन अंतिम निर्णय काफी हद तक कोलंबो की पिच पर निर्भर करता है, जिसे पिछले दो दिनों में पानी डालकर उसकी पकड़ बनाए रखी गई है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।