{"_id":"6a8765615d1d74d40b0e8ee7","slug":"senior-citizen-club-is-bringing-happiness-into-the-lives-of-the-elderly-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126421-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर सिटीजन क्लब बुजुर्गों के जीवन में भर रहा खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर सिटीजन क्लब बुजुर्गों के जीवन में भर रहा खुशियां
Fri, 21 Aug 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-57: ईश्वर सिंह।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब बुजुर्गों के जीवन में अपनापन और खुशियां भर रहा है। यह क्लब वरिष्ठ नागरिकों के अकेलेपन को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां सेक्टर-6 और आसपास के क्षेत्रों से भी वरिष्ठ नागरिक रोजाना पहुंचते हैं।
क्लब उनके लिए केवल बैठने की जगह नहीं, बल्कि मेलजोल, मनोरंजन और स्वस्थ जीवन का मंच है। दिनभर करीब 80 से अधिक बुजुर्ग नियमित रूप से अपना समय यहां व्यतीत करते हैं। वे आपस में बातचीत करते हैं और पुराने अनुभव साझा करते हैं। बुजुर्ग मनोरंजन के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेते हैं। यह दिनचर्या उनके एकांकी जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभा रही है। घर में अकेले रहने के बजाय उन्हें अपने हमउम्र लोगों का साथ मिलता है। क्लब का उद्देश्य है कि उम्र के इस पड़ाव पर कोई बुजुर्ग खुद को अकेला महसूस न करे। वरिष्ठ नागरिक ईश्वर सिंह के अनुसार, क्लब में आने से उनका मन प्रसन्न रहता है और दिनचर्या बेहतर होती है।
क्लब के प्रधान रामनिवास ढिगाना ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। समय-समय पर चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच होती है। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाती है। बुजुर्गों की जरूरतों के अनुसार अन्य शिविर और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
सेक्टर छह आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान जयपाल सांगवान बताते हैं कि बुजुर्ग यहां काफी मनोरंजन करते हैं। आपसी मेलजोल बढ़ने से उनकी समस्याएं भी सामने आती हैं। इन समस्याओं का मिल-बैठकर समाधान किया जाता है। क्लब की यह पहल बुजुर्गों को खुश रखने के लिए साथ, सम्मान और अपनापन प्रदान करती है। यह क्लब वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा भर रहा है।

फोटो-57: ईश्वर सिंह।- फोटो : Archive

फोटो-57: ईश्वर सिंह।- फोटो : Archive

फोटो-57: ईश्वर सिंह।- फोटो : Archive