{"_id":"6a8835e0d03d14db330005a2","slug":"video-surendra-kadyan-a-soldier-from-baghpur-passes-away-last-rites-performed-with-military-honors-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाघपुर के जवान सुरेंद्र कादयान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघपुर के जवान सुरेंद्र कादयान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
बेरी।
भारतीय वायु सेना में सार्जेंट के पद पर तैनात गांव बाघपुर के जवान सुरेंद्र कादयान की पुणे में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से देश के वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। पांच वर्षीय बेटे दिशान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी
बता दें कि गत 20 जुलाई को घर से बाइक पर ड्यूटी पर जाते समय एयरफोर्स के वाहन से उनकी टक्कर हो गई थी। हादसे में जवान सुरेंद्र कादयान को चोटें आई थी, जिनका उपचार पुणे के कमांड अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान 19 अगस्त को उनका निधन हो गया था। गांव में जवान सुरेंद्र के निधन की सूचना पहुंचने के बाद गांव में मातम छा गया था। जैसे ही सुरेंद्र कादयान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो परिवार के लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
ग्रामीणों ने तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाई भूप सिंह कादयान ने बताया कि सुरेंद्र कादयान वर्ष 2014 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए थे। इससे पहले वह दिल्ली में तैनात थे। करीब 9 माह पहले ही उनका तबादला गुजरात के नालिया में हुआ था। वर्तमान में वह गुजरात के नालिया में सार्जेंट के पद पर तैनात थे। अंतिम संस्कार के दौरान सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब सुरेंद्र कादयान के पांच वर्षीय बेटे दिशान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। मासूम बेटे को शायद इस बात का पूरा अहसास भी नहीं था कि वह अपने पिता को अंतिम विदाई दे रहा है। इस दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।
लोगों ने कहा कि सुरेंद्र कादयान ने वर्ष 2014 से भारतीय वायु सेना में रहते हुए देश की सेवा की और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सुरेंद्र कादयान अपने पिछले एक लड़की 7 वर्षीय प्रिसा व एक लड़का दिशान 5 वर्षीय व पत्नी को छोड़कर गए हैं। इस मौके पर बेरी हलके के विधायक डॉ. रघुबीर कादयान, भाजपा नेता संजय कबलाना, विक्रम कादयान, नगर पालिका चेयरमैन बिल्लू पहलवान, सूबेदार सुरेंद्र शर्मा, ब्लॉक समिति मेंबर प्रतिनिधि बिट्टू बाघपुर, मनीष शर्मा, सतीश मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मनोज कुमार, पंचायत ऑफिसर सत्यवान, बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।