फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day for on-the-spot counseling.

Karnal News: मौके पर काउंसिलिंग का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for on-the-spot counseling.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। विद्यार्थी 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक संबंधित आईटीआई में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। यदि काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो दाखिले का पांचवां चरण शुरू होने की संभावना है।
इस ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना होगा। इच्छुक विद्यार्थी सीधे संबंधित आईटीआई में जाकर उपलब्ध ट्रेडों और सीटों की जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद संस्थान में ऑफलाइन आवेदन जमा किया जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के ट्रेड का चयन करने का मौका मिलेगा। सीट उपलब्ध होने और निर्धारित पात्रता पूरी होने पर संस्थान स्तर पर ही दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस बार इलेक्ट्रिशियन और कोपा जैसे रोजगारपरक ट्रेडों में अधिक रुचि देखी गई है। हालांकि, कुछ ट्रेडों में
विज्ञापन

एडमिशन नोडल अधिकारी तेजपाल ने बताया कि ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं का प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके साथ ही परिवार पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। दो घंटे में मेरिट सूची तैयार की जाएगी। दोपहर दो बजे तक विद्यार्थी संस्थान में ही अपना नाम देख सकेंगे और तुरंत दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed