फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Minister Meghwal and CM Nayab Saini visiting Kurukshetra and Kaithal; to participate in several events

Haryana: कुरुक्षेत्र व कैथल दौरे पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल और सीएम नायब सैनी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Thu, 20 Aug 2026 09:34 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 09:34 AM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पिहोवा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वे दिल्ली से सीधे पिहोवा स्थित एस आई एस एकेडमी परिसर पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
Union Minister Meghwal and CM Nayab Saini visiting Kurukshetra and Kaithal; to participate in several events
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र और कैथल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल धर्मनगर में कई आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सैनी पिहोवा में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज धर्मनगर पहुंचेंगे। वे यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मंत्री गांव मथाना स्थित डॉक्टर बी आर अंबेडकर फार्मेसी कॉलेज के शहरी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सेक्टर 8 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर आयोजित अधिवेशन में मुख्य तौर पर पहुंचेंगे। वे गुरु रविदास रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर बाद कुरुक्षेत्र के इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले वे कैथल के गांव जड़ौला में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रमों की तैयारी और सुरक्षा
कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी की गई है। संबंधित संगठनों व समितियों ने अपनी ओर से तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन ने भी इन तैयारियों में सहयोग किया है। केंद्रीय मंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का पिहोवा और कैथल दौरा
मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पिहोवा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वे दिल्ली से सीधे पिहोवा स्थित एस आई एस एकेडमी परिसर पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री इस दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा भी करेंगे। इसके बाद वे कैथल जिले के गांव जड़ौला में संत गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed