फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   66 drivers and 75 conductors are deployed at the Mahendragarh sub-depot.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ सब डिपो में 66 चालक और 75 परिचालक तैनात

Fri, 21 Aug 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
66 drivers and 75 conductors are deployed at the Mahendragarh sub-depot.
महेंद्रगढ़। रोडवेज सब-डिपो वर्कशॉप को पूरी तरह शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शुक्रवार को विभाग ने 50 बसों के संचालन के लिए 66 चालक और 75 परिचालक, यानी कुल 141 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी। कर्मचारियों की तैनाती के बाद अब सब-डिपो से बसों का नियमित संचालन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ सब-डिपो का वर्ष 2020 में करीब 6.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण शुरू हुआ था। तत्कालीन परिवहन मंत्री और पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने इसका शुभारंभ किया था। करीब एक साल बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण पूरा कर इसकी चाबी रोडवेज विभाग को सौंप दी थी। इसके बावजूद पांच साल तक सब-डिपो शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

सब-डिपो शुरू कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों और सामाजिक संगठनों ने कई बार धरने-प्रदर्शन किए और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। विधायक कंवर सिंह यादव ने भी इस मांग को सरकार और परिवहन विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब-डिपो शुरू होने से ग्रामीण रूटों, धार्मिक व तीर्थ स्थलों के लिए बसों की सुविधा बढ़ेगी। देर रात सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। निजी वाहनों और दूसरे डिपो की सीमित बसों पर निर्भरता कम होगी।
सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने कहा सब-डिपो का संचालन शुरू होने से महेंद्रगढ़ की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

---------------
वर्जन:
रोडवेज विभाग की ओर सब डिपो के लिए 50 बसों के लिए 66 चालक व 75 परिचालक की नियुक्ति की गई है। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार लंबे व ग्रामीण रूटो पर बस सेवा शुरू की जाएगी। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed