फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cattle theft case solved within 24 hours; two arrested, including the watchman.

Mahendragarh-Narnaul News: 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, चौकीदार समेत दो गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cattle theft case solved within 24 hours; two arrested, including the watchman.
फोटो संख्या=76- चोरी के आरोपी को लेकर जाती पुलिस--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। पुलिस ने पालड़ी पनिहारा गांव से भैंस और कटड़ी चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए गांव पाली के चौकीदार भीम और दुष्यंत को गिरफ्तार किया है। एएसपी फैजल खान ने बताया कि सीआईए और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और पशुओं के पैरों के निशान के आधार पर दोनों को पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य पशु चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार दोनों गिरोह के रूप में काम करते थे जिसमें 5-6 लोग शामिल हैं। दुष्यंत पर पहले से सात मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और चोरी हुए पशुओं की बरामदगी के लिए रिमांड पर पूछताछ करेगी। संवाद
विज्ञापन

भैंस चोरी के मामले के बाद गांव पाली में ग्रामीणों ने पंचायत कर चौकीदार भीम सिंह को पद से हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगातार पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं और चौकीदार होने के बावजूद इन्हें रोकने में वह विफल रहा। हाल की भैंस चोरी की घटना में उसकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने एकमत होकर चौकीदार को हटाने और उसकी जगह नए व्यक्ति की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया। यह प्रस्ताव सरपंच और संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने भैंस चोरी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि भीम सिंह गांव में चौकीदार है। उन्होंने कहा कि गजानंद शर्मा और राजपाल सिंह की भैंस चोरी के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था। गांव के हित में मामले पर गंभीरता से कार्रवाई जरूरी है।

फोटो संख्या=76- चोरी के आरोपी को लेकर जाती पुलिस--स्रोत- पुलिस

फोटो संख्या=76- चोरी के आरोपी को लेकर जाती पुलिस--स्रोत- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed