{"_id":"6a8ca0f752833a69890dd344","slug":"seats-for-professional-studies-like-bca-bba-almost-full-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144297-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीसीए-बीबीए जैसी प्रोफेशनल पढ़ाई की सीटें लगभग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीसीए-बीबीए जैसी प्रोफेशनल पढ़ाई की सीटें लगभग फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले के राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी दाखिलों के आंकड़े विद्यार्थियों की बदलती पसंद दिखा रहे हैं। रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है जबकि पारंपरिक विषयों में सीटें खाली रह गई हैं। यूजी दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त को समाप्त हो चुकी है।
राजकीय महाविद्यालय में बीसीए की 40 में से 39 और बीबीए की 40 में से 38 सीटें भर चुकी हैं। बीएससी लाइफ साइंस में 120 में से 111 दाखिले हुए। इसके मुकाबले बीकॉम की 240 में से 79 और बीएससी फिजिकल साइंस की 440 में से 160 सीटें ही भरीं। बीए की 660 सीटों में 312 दाखिले हुए।
राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए की 800 में से 413 सीटें भरीं। बीएससी लाइफ साइंस की 111 और फिजिकल साइंस की 92 सीटें भरी हैं। वहीं बीए इंग्लिश मेजर में तीन और मैथेमेटिक्स में केवल एक सीट भरी। आंकड़े बताते हैं कि युवा अब करियर और नौकरी की संभावनाओं को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। संवाद