फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tina brought glory to the government school through her writing.

Mahendragarh-Narnaul News: टीना ने लेखन में चमकाया सरकारी स्कूल का नाम

Fri, 21 Aug 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tina brought glory to the government school through her writing.
फोटो 05 टीना को मोमेंटो देते मुख्य अति​थि व स्टाफ सदस्य। स्रोत: स्कूल
नारनौल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बामनवास की कक्षा चौथी की छात्रा टीना ने देश के रक्षकों को सलाम पत्र लेखन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। उसकी सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय मुखिया गोवर्धन दास, दिलीप सिंह और सुरजीत यादव ने टीना की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन

समारोह में डीडीओ जय सिंह और एचपीटीए जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने टीना को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जय सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में भी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालबा के एक छात्र ने 200 मीटर दौड़ में जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार नंगली ने कहा कि टीना की उपलब्धि साबित करती है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे प्रतिभा में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से जिला स्तरीय सम्मान समारोह में भी टीना को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed