फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Major administrative reshuffle in Haryana Police

हरियाणा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों की बदलीं जिम्मेदारियां, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

Sun, 11 Oct 2026 10:48 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 10:48 AM IST
सार
Register For Event

आईजीपी मनीष चौधरी को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का आईजीपी नियुक्त किया गया है। उनके पास जेल विभाग के आईजीपी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

विज्ञापन
Major administrative reshuffle in Haryana Police
हरियाणा पुुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार देर रात आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां की हैं। आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को हरियाणा मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. रवि किरण को हरियाणा एनफोर्समेंट ब्यूरो और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईजीपी सिमरदीप सिंह को एसटीएफ हरियाणा का प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन


 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
आईजीपी मनीष चौधरी को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का आईजीपी नियुक्त किया गया है। उनके पास जेल विभाग के आईजीपी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। आईजीपी हमीद अख्तर को रोहतक रेंज का आईजीपी बनाया गया है। यह नियुक्ति पदोन्नति के बाद की गई है। आईजीपी बी. सतीश बालन को रेलवे एवं कमांडो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजीपी सिमरदीप सिंह को एसटीएफ के साथ झज्जर के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

 चार आईपीएस अपने वेतनमान में बने अतिरिक्त एसपी
2023 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को उनके मौजूदा वेतनमान में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पुनर्नामित किया है। इनमें दिव्यांशी सिंगला को फतेहाबाद, दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी, हर्षित गोयल को पानीपत और मयंक मुद्गिल को हिसार में अतिरिक्त एसपी लगाया गया है। 

एचपीएस अधिकारियों के भी तबादले
विक्रांत भूषण को गोहाना का डीसीपी नियुक्त किया गया है। जितेंद्र गहलावत को सोनीपत में अपराध शाखा का डीसीपी बनाया गया है। हितेश यादव को गुरुग्राम में यातायात डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। डीएसपी नायब सिंह को इंद्री, अर्जुन देव को गुरुग्राम में एसीपी और जोगिंदर शर्मा को पंचकूला में एसीपी लगाया गया है। मीना कुमारी के तबादले संबंधी 20 सितंबर का आदेश रद्द कर उन्हें एससीबी हरियाणा में डीएसपी लगाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी सतर्कता ब्यूरो, एनफोर्समेंट ब्यूरो, रेवाड़ी और नारनौल समेत विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed