फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Married woman commits suicide by hanging in Jhajjar; her family alleges dowry death.

झज्जर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या: मायके वालों ने दहेज हत्या के लगाए आरोप, 6 माह पहली हुई थी शादी

Sun, 23 Aug 2026 01:29 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 23 Aug 2026 01:29 PM IST
सार
Register For Event

मृतका के चाचा सुरेश ने बताया कि उनकी बेटी को कभी 15000 रुपये तो कभी एसी लाने तो कभी वाशिंग मशीन के लिए तंग किया जा रहा था। पिछले चार माह से उससे फोन भी छीन लिया गया था और मायके में लोगों से बातचीत नहीं करने दी जा रही थी।

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging in Jhajjar; her family alleges dowry death.
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

दूबलधन माजरा गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनीपत के नीरपुर बांगर निवासी प्रबीना की शादी फरवरी 2026 में दुबलधन माजरा निवासी अनीश के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी में हैसियत के अनुसार दान दे दिया गया था, लेकिन उनकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए तंग किया जाने लगा।
विज्ञापन




मृतका के चाचा सुरेश ने बताया कि उनकी बेटी को कभी 15000 रुपये तो कभी एसी लाने तो कभी वाशिंग मशीन के लिए तंग किया जा रहा था। पिछले चार माह से उससे फोन भी छीन लिया गया था और मायके में लोगों से बातचीत नहीं करने दी जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दहेज के चलते हत्या की गई है उन्होंने मांग की की इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको उचित न्याय दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed