फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student bus passes will be valid on e-buses as well students will be able to travel in sonipat haryana

हरियाणा: ई-बसों में भी मान्य होंगे विद्यार्थियों के बस पास, 150 किमी तक कर सकेंगे सफर

Sun, 23 Aug 2026 09:24 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 09:24 PM IST
सार
Register For Event

विद्यार्थी बस पास के माध्यम से एक दिन में ई-बसों से अधिकतम 150 किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे। इस सुविधा से सोनीपत के करीब 25 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए रोजाना आने-जाने वाले विद्यार्थियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Student bus passes will be valid on e-buses as well students will be able to travel in sonipat haryana
सोनीपत बस अड्डे परिसर में खड़ी ई-बस - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। विद्यार्थी बस पास के माध्यम से एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे। इस सुविधा से सोनीपत के करीब 25 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए रोजाना आने-जाने वाले विद्यार्थियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 28 मई को पानीपत में विद्यार्थियों के बस पास को इलेक्ट्रिक बसों में लागू करने की घोषणा की थी। अब विभाग की ओर से इसे लागू कर दिया गया है। ई-बसों के बढ़ते संचालन के बीच विद्यार्थियों को भी बस पास की सुविधा से जोड़ने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


150 किलोमीटर तक यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

सोनीपत से दिल्ली विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने के लिए भी काफी संख्या में विद्यार्थी रोजाना सफर करते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए ई-बसों में बस पास की सुविधा महत्वपूर्ण होगी। 150 किलोमीटर तक की दैनिक यात्रा सीमा होने के कारण आसपास के जिलों और शहरों से पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज से आने वाले आने विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

बस पास की सुविधा से दूरदराज के गांवों और कस्बों से शहरों में पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को अधिक लाभ मिलेगा। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले छात्रों का यात्रा खर्च कम होगा। साथ ही उन्हें सार्वजनिक परिवहन के बेहतर और सुविधाजनक विकल्प का लाभ मिल सकेगा।

सोनीपत डिपो से चल रहीं 15 ई-बसें

वर्तमान में सोनीपत डिपो से 15 ई-बसों का संचालन हो रहा है। ये बसें सोनीपत से दिल्ली आईएसबीटी, गोहाना, गन्नौर और पानीपत तक चलाई जा रही हैं। इन रूटों पर पढ़ाई, नौकरी और अन्य कामों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ई-बसों में विद्यार्थियों के बस पास मान्य होने से छात्र इन रूटों पर बिना अतिरिक्त किराया दिए यात्रा कर सकेंगे।


सोनीपत हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों में बस पास लागू कर दिया गया है। हरियाणा रोडवेज की ओर से संचालित की जा रही सभी ई-बसों में विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। इससे जिले के 25 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed